Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के ईद मिलन समारोह में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय, देखें तस्वीरें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की ओर से 1 अप्रैल की शाम को ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय भी शामिल हुए.

Upendra Rai

ईद मिलन समारोह में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय.

ईद-उल-फितर का त्योहार 31 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने 1 अप्रैल की शाम को ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय शामिल हुए.

पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास पर हुआ आयोजन

ईद मिलन और डिनर का आयोजन नई दिल्ली, 5 अशोका रोड पर शाम को 7 बजे किया गया.

इन हस्तियों ने भी  की शिरकत

सीएमडी उपेन्द्र राय ने ईद मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को पर्व की शुभकामनाएं दी. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के अलावा राजनीति और मीडिया से जुड़ी अन्य दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital