Bharat Express Super Exclusive Show: भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल पर प्रसारित हुए विशेष स्टिंग ऑपरेशन (Bharat Express Sting Operation) ‘ऑपरेशन पूर्व नौकरशाह का खेल’ में यूनिटेक (Unitech Scam) से जुड़े पूर्व नौकरशाहों का काला सच सामने आया है. इस ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि कैसे पूर्व नौकरशाहों ने ग्राहकों के साथ मिलीभगत कर अरबों रुपये का घोटाला किया.
Unitech Scam — Sting Operation का पूरा वीडियो देखिए यहां…
इस विशेष न्यूज पैकेज में दिखाया गया कि यूनिटेक के स्कैम में कैसे ग्राहकों से सिलसिलेवार धोखाधड़ी की गई, और उनकी गाढ़ी कमाई लूट ली गई. यह नौकरशाह से जुड़ा खुलासा शुक्रवार रात 8 बजे से भारत एक्सप्रेस टीवी चैनल पर लाइव देखा गया. स्टिंग ऑपरेशन में यह भी सामने आया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में की गई अनदेखी ने घोटाले को और बढ़ावा दिया.
इस विशेष न्यूज पैकेज में पूर्व नौकरशाहों और यूनिटेक प्रबंधन के बीच मिलीभगत का पता चला, जो ग्राहकों के हितों को ताक पर रखकर अवैध गतिविधियों में लिप्त थे. इस घोटाले से बड़ी संख्या में ग्राहक प्रभावित हुए, जिनके अपने घरों का सपना अधूरा रह गया.

यह स्टिंग ऑपरेशन यूनिटेक घोटाले (Unitech sting Operation) के पीछे की साजिश को उजागर करने वाला एक बड़ा कदम है. भारत एक्सप्रेस की इस सुपर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट (Investigative News) में कई चौंकाने वाले आंकड़े और सबूत पेश किए गए. आप भी इसे हमारे यूट्यूब चैनल पर यहां अभी देख सकते हैं.
Follow Bharat Express on X
यह भी पढ़िए: Unitech पर बड़ा खुलासा: पूर्व नौकरशाह की तानाशाही, ग्राहकों से खिलवाड़…लूट रहे हैं गाढ़ी कमाई! Bharat Express पर देखिए
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



