Bharat Express Super Exclusive: भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल आज रात 8 बजे अपना सुपर एक्सक्लूसिव शो “ऑपरेशन प्रदूषण के गुनहगार” प्रसारित करेगा. भारत एक्सप्रेस की SIT टीम ने “ऑपरेशन प्रदूषण के गुनहगार” के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में कई स्थानों पर स्टिंग किया. अब ये स्टिंग ऑपरेशन देर शाम आप टीवी पर देख सकेंगे. हाल ही में CAG की रिपोर्ट ने राजधानी दिल्ली में प्रदूषण जांच केंद्रों (PUC सेंटर) पर गंभीर खामियों को उजागर किया था, जिसके बाद कई तरह के सवाल लोगों के मन में आ रहे हैं.
कुछ ही समय पहले IQAir की 2024 रिपोर्ट में भारत को पांचवां सबसे प्रदूषित देश घोषित किया गया था, जिसमें दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी बताई गई. विशेषज्ञों का कहना है कि PUC केंद्रों में पारदर्शिता और सख्ती लाने की जरूरत है. भारत एक्सप्रेस जल्द ही इस मुद्दे पर शो प्रसारित करेगा. यह खुलासा (Investigative Report) देशभर में चर्चा का विषय बनेगा. दर्शकों से अपील की गई है कि वे आज रात 8 बजे अपने नजदीकी केबल या डीटीएच पर भारत एक्सप्रेस को ट्यून करें.

यहां देख सकते हैं TV पर लाइव
भारत एक्सप्रेस को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है. यह चैनल डिश टीवी (चैनल 69), डी2एच (671), टाटा स्काई (753), एयरटेल (535), सन डायरेक्ट (327), डिश होम (495), डेन (314), हथवे (214), जी5 (308), आईसीएच (168), बिहार (314), मुंबई (317), एचआईटीएस (806), डीडी फ्री डिश (315), और आरएम (101) जैसे प्रमुख केबल नेटवर्क्स पर उपलब्ध है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


