देश

Bharat Express Opinion Poll: क्या अखिलेश यादव और सोनिया गांधी को राम मंदिर उद्घाटन में जाना चाहिए? इस पर जनता ने दिए चौंकाने वाले जवाब

Bharat Express Opinion Poll: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रहे राजनीतिक सरगर्मियों को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे किया गया है. जिसमें देश की जनता से अपने विचारों को साझा किया है. सर्वे में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं. सर्वे के दौरान जनता से कई मुद्दों पर चर्चा की गई. वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी विपक्ष को भेजे जा रहे निमंत्रण पर हो रही सियासत पर जनता से सवाल किए गए. सर्वे के दौरान जनता से पूछा गया कि क्या राम मंदिर के उद्घाटन में अखिलेश यादव और सोनिया गांधी को जाना चाहिए तो इस पर जनता ने हैरान करने वाले जवाब दिए.

गौरतलब है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में विपक्ष के शामिल होने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने इस पर अपना मत साफ नहीं किया है. चलिए अब आपको बताते हैं कि सोनिया और अखिलेश के शामिल होने पर जनता ने अपनी क्या राय दी.

अखिलेश के शामिल होने पर क्या बोली जनता

सर्वे के मुताबिक, जब जनता से अखिलेश को लेकर सवाल किया कि क्या उनको राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होना चाहिए. तो इस पर 50 फीसदी लोगों ने कहा कि अखिलेश को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए. वहीं 41 फीसदी लोगों ने कहा कि उनको इसमें शामिल होना चाहिए. इसके अलावा 9 फीसदी लोगों ने पता नहीं में जवाब दिया है.

41 फीसदी- हां

50 फीसदी- नहीं

7 फीसदी- पता नहीं

सोनिया गांधी को लेकर क्या बोली जनता

जब जनता से सोनिया गांधी को लेकर सवाल किया कि क्या उनको राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होना चाहिए. तो इस पर 53 फीसदी लोगों ने कहा कि सोनिया को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए. वहीं 33 फीसदी लोगों ने कहा कि उनको इसमें शामिल होना चाहिए. इसके अलावा 14 फीसदी लोगों ने पता नहीं में जवाब दिया है.

33 फीसदी- हां

53 फीसदी- नहीं

14 फीसदी- पता नहीं

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

1 minute ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

2 minutes ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

4 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

39 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

48 minutes ago