देश

Varanasi: श्री करपात्री धाम में स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती की पुण्यतिथि पर विद्या महालक्षार्चन समारोह, जुटेंगे देशभर के विद्वान

Varanasi News Today: श्री करपात्री धाम में स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती की पुण्यतिथि की स्मृति में दो दिवसीय श्री विद्या महालक्षार्चन समारोह का आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन वाराणसी के केदार घाट स्थित श्री करपात्री धाम में होगा.

युवा चेतना संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 से 1 जनवरी 2024 तक वाराणसी केदारघाट स्थित श्री करपात्री धाम में श्री विद्या महालक्षार्चन समारोह होगा. जहां “विकसित भारत में सनातन धर्म की भूमिका” विषय पर देश भर के विद्वानों की उपस्थिति में परिसंवाद होगा.

कुमार के मुताबिक, धार्मिक अनुष्ठान 31 दिसंबर 2023 को प्रातः 9.30 बजे प्रारंभ होगा. उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2023 दोपहर 4 बजे हम वाराणसी सहित देश भर के विद्वानों की उपस्थिति में “विकसित भारत में सनातन धर्म की भूमिका” विषय पर विस्तृत चर्चा भी करेंगे. इसके लिए सज्जनों को सादर आमंत्रण भेजा जा रहा है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

4 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

5 hours ago