Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘प्रशांत किशोर ने दिया धोखा, सम्राट चौधरी पर है भरोसा…’ मुख्यमंत्री से मिले भारत तिवारी के परिजन

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर में पुलिस के कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए भारत भूषण तिवारी की मां और परिवार ने प्रशांत किशोर (PK) पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने प्रशांत किशोर पर बरगलाने का आरोप लगाया है. भारत तिवारी के परिजन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पटना पहुंचे थे.

Bharat Tiwari Encounter

Bharat Tiwari Encounter

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर में पुलिस के कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए भारत भूषण तिवारी की मां और परिवार ने प्रशांत किशोर (PK) पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने प्रशांत किशोर पर बरगलाने का आरोप लगाया है.

दरअसल रविवार को भारत तिवारी के परिजन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पटना पहुंचे थे. इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी वहां मौजूद रहे. जहां उन्हें मनोज तिवारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया.

इसी दौरान भारत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भरोसा दिया था कि 15 दिनों में काम हो जाएगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ. परिजनों ने उनपर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया.

बांकीपुर में प्रचार कराना चाहते थे पीके

मनोज तिवारी से मुलाकात के दौरान भारत भूषण तिवारी के परिजनों ने पीके को लेकर बड़ा दावा किया. भारत की मां आशा देवी ने बताया कि प्रशांत किशोर ने उनसे बांकीपुर चुनाव में जनसुराज के पक्ष में प्रचार करने के लिए कहा, जिसे उनलोगों ने नकार दिया.

परिजनों ने बताया कि प्रशांत किशोर ने उनलोगों को बिहटा बुलाया था. जहां उन्होंने यह बात कही.

सम्राट के न्याय पर परिजनों ने जताया भरोसा

भारत तिवारी के परिजनों ने सीएम सम्राट चौधरी पर भरोसा जताया. भारत तिवारी की मां ने कहा कि उन्हें सम्राट चौधरी के न्याय पर भरोसा है. मुझे उम्मीद है कि सम्राट चौधरी उनके साथ न्याय करेंगे.

ये भी पढ़ें- ‘इस्तीफा मत कबूल कीजिए…’ NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए बीजेपी के फायरब्रांड विधायक

वहीं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भारत तिवारी के परिजनों को बिहार सरकार की तरफ से न्याय मिलेगा. सरकार इस दिशा में काम कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital