देश

Rajasthan: CM अशोक गहलोत ने किया मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त, अपनी ही सरकार पर उठाए थे सवाल

Rajendra Singh Gudha Rajasthan: राजस्थान सरकार ने अपने राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया. गवर्नर हाउस के मुताबिक, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से उक्‍त मंत्री को हटाने की सिफारिश की. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की अनुशंसा को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया.

एक बयान में गवर्नर हाउस ने कहा, “मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 21 जुलाई की शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र से मंत्रिपरिषद के सदस्य एवं राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने की सिफारिश की. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री गहलोत की इस सिफारिश को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.”

हालांकि, ताज्‍जुब की बात यह है कि इस आधिकारिक बयान में आदेश में गुढ़ा की बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं बताया गया.

महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं पर बोले थे गुढ़ा
बता दें कि इससे पहले आज, गुढ़ा ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं पर अपनी ही सरकार की आलोचना की थी. विधानसभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता गुढ़ा ने कहा कि यह स्वीकार किया जाना चाहिए कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा में “विफल” रही है. उन्‍होंने कहा था, ”मणिपुर के बजाय हमें अपने अंदर झांकना चाहिए कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार क्यों बढ़े हैं.” गुढ़ा ने कहा था, ”यह सच है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए कि हम महिला सुरक्षा में विफल रहे हैं”.

19 वर्षीय लड़की की मौत पर राज्य विधानसभा में हंगामा
हाल में ही राज्य विधानसभा में तब खूब हंगामा मचा था, जब एक 19 वर्षीय लड़की का शव एक कुएं से बरामद किया गया था. बताया जा रहा है कि बलात्कार और हत्या के बाद उसे कुएं में फेंक दिया गया था. वहीं, जोधपुर पुलिस ने 19 जुलाई को जोधपुर के रामनगर ग्राम पंचायत के चेराई गांव में एक झोपड़ी से 4 जले हुए शव बरामद किए थे. जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों की पहले हत्या की गई और फिर उनके शवों को आग लगा दी गई थी.

स्मृति ईरानी और भाजपा ने गहलोत सरकार पर उठाए थे सवाल
राजस्‍थान की इन घटनाओं पर, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कहा था कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामलों में संज्ञान लिया है. वहीं, जले हुए शवों की बरामदगी को लेकर कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए भाजपा ने सीएम गहलोत के इस्तीफे की मांग की.

भाजपा नेता सीपी जोशी ने कहा था, “यह एक शर्मनाक घटना है. मुख्यमंत्री को अपने गृह जिले में हुई इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ना चाहिए. हाल के दिनों में पूरे राजस्थान में अपराध बढ़े हैं.”

यह भी पढ़ें: RLD के टिकट पर चंद्रशेखर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? यूपी में क्यों होने लगी चर्चा

कॉलेज के तीन छात्रों ने नाबालिग लड़की से किया था दुष्‍कर्म
इससे पहले रविवार को, एक अन्य घटना में, राजस्थान के जोधपुर में एक 17 वर्षीय दलित लड़की के साथ कॉलेज के तीन छात्रों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया, जबकि उसके प्रेमी की पिटाई की गई. हालांकि, बाद में पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपियों की पहचान समंदर सिंह भाटी, धर्मपाल सिंह और भट्टम सिंह (उम्र 20-22) के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने पहले लड़के पर हमला किया और फिर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

35 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago