Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bhiwani Double Murder: ‘जुनैद और नासिर को एक संगठित गिरोह ने मारा’- भिवानी हत्याकांड पर ओवैसी का बड़ा बयान, AIMIM चीफ ने हरियाणा सरकार को भी घेरा

Bhiwani Double Murder: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ये एक गंभीर मामला है. ऐसा लगता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो गई है.

bhiwani double murder

भिवानी में मिली दो युवकों की जली हुई लाश

Bhiwani Double Murder: हरियाणा के भिवानी में एक जली हुई बोलेरो से दो कंकाल मिले हैं जिसके बाद राजस्थान तक हड़कंप मचा हुआ है. दोनों मृतक राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं. आरोप है कि दोनों को भरतपुर से अगवा किया गया था और गाड़ी में जिंदा जलाकर उनकी हत्या कर दी गई. वहीं पूरे मामले को गौ तस्करी से भी जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और आगे की जांच कर रही है.

मृतकों की पहचान भरतपुर के रहने वाले नासिर और जुनैद के तौर पर हुई है. मृतकों के परिजनों का आरोप है कि बजरंग दल के कार्यतकर्ताओं ने दोनों को भरतपुर से अगवा किया और भिवानी में हत्या कर दी. जुनैद और नासिर के परिजनों ने 15 फरवरी को दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. जुनैद पर गौ तस्करी के 5 मामले दर्ज हैं जबकि नासिर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है. ऐसे में इस हत्या को गौ तस्करी से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

दूसरी तरफ, इस हत्याकांड पर सियासत गरमाई हुई है. भिवानी में जली हुई बोलेरो से बरामद 2 जले हुए शवों पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जुनैद और नासिर को एक संगठित गिरोह ने मारा. हरियाणा की भाजपा सरकार इस घटना की जिम्मेदार है क्योंकि वे इस संगठित गिरोह को संरक्षण देते हैं.” ओवैसी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में वक्त पर कार्रवाई नहीं की और अभी तक गुनाहगारों को गिरफ्तार नहीं किया. ओवैसी ने यह भी कहा कि मुजरिम जाने-माने गौ रक्षक हैं. जुनैद, नासिर के परिवारों के साथ इंसाफ होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Bhiwani: भिवानी में मिली दो युवकों की जली हुई लाश, गौ-तस्करी के शक में हत्या की आशंका, मामले ने पकड़ा सियासी तूल

सीएम अशोक गहलोत का आया बयान

इस बीच, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने ट्वीट किया, “दो लोगों भरतपुर के घाटमीका निवासी दो लोगों की हरियाणा में हत्या निंदनीय है. राजस्थान एवं हरियाणा पुलिस समन्वय बनाकर कार्रवाई कर रही हैं. एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है एवं शेष आरोपियों की तलाश जारी है. राजस्थान पुलिस को सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है.”

वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ये एक गंभीर मामला है. ऐसा लगता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो गई है. मामले की उचित जांच होनी चाहिए. दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital