मनोज चौबे/ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के वार्ड 52 में सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे मंत्री नारायण सिंह कुशवाह नाराज हो गए. उन्होंने निगम आयुक्त को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. इसके बाद संबंधित ZO को निलंबित कर दिया गया. मंत्री ने इसे अपनी और जनता की बेइज्जती बताते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए. चलिए जानते है पूरा मामला:
भूमि पूजन कार्यक्रम में लापरवाही
यह घटना ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा के वार्ड 52 में हुई, जहां नादरिया माता मंदिर से पीपरी धाम स्कूल तक सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में मंत्री के पहुंचने पर नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी अनुपस्थित मिले और मौके पर केवल एक पंप ऑपरेटर मौजूद था.
मंत्री की नाराजगी और फोन पर सख्ती
अधिकारियों की गैरमौजूदगी से नाराज मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने नगर निगम आयुक्त संघप्रिय को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने इसे अपनी और जनता की बेइज्जती बताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
कार्रवाई और निलंबन
मंत्री की सख्ती के बाद नगर निगम आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ZO (जोनल अधिकारी) सौरभ शाक्य को निलंबित कर दिया. बताया जा रहा है कि अधिकारी को कुछ कार्य के लिए पहले ही भेजा गया था, लेकिन कार्यक्रम में अनुपस्थिति के चलते कार्रवाई की गई.
यह भी पढ़े: दिल्ली में बुलडोजर एक्शन तय! शालीमार बाग में 143 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

