Bharat Express DD Free Dish

ट्विशा शर्मा का नया CCTV फुटेज! आखिर क्या हुआ था उस रात? पति समर्थ फरार, मां की WhatsApp चैट वायरल

Bhopal Twisha Sharma Death Mystery: ‘मां, मुझे बहुत घुटन हो रही है…’ भोपाल के कटारा हिल्स में शादी के 5 महीने बाद फंदे से लटकी मिली मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है. अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद 10 हजार का इनामी पति समर्थ सिंह फरार है और पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है.

Bhopal Twisha Sharma Death Mystery Katara Hills CCTV video

Bhopal Twisha Sharma Death Mystery: ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ीं 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फंदे से लटकती मिली ट्विशा का अब एक नया CCTV फुटेज सामने आया है. इस बीच पुलिस का शिकंजा कसता देख आरोपी पति और पेशे से वकील समर्थ सिंह फरार हो गया है. भोपाल जिला कोर्ट ने समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है और डीसीपी (DCP) जोन-2 ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है.

CCTV में क्या दिखा? वो आखिरी एक घंटा… (Twisha Sharma Case CCTV Video)

पुलिस के हाथ लगे नए सीसीटीवी वीडियो ने मामले की गुत्थी को और उलझा दिया है. फुटेज में ट्विशा शर्मा रात के वक्त घर की छत की ओर अकेले जाती हुई दिखाई दे रही हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि लगभग एक घंटे बाद पति समर्थ और दो अन्य लोग उन्हें छत से नीचे लेकर आते हुए नजर आ रहे हैं. इस एक घंटे के दौरान छत पर क्या हुआ? क्या यह आत्महत्या थी या हत्या को खुदकुशी का रूप दिया गया? पुलिस अब इसी ‘मिसिंग लिंक’ की जांच कर रही है.

कौन थी ट्विशा और कैसे पहुंची भोपाल? (twisha sharma bhopal case)

मूल रूप से नोएडा की रहने वाली ट्विशा एक मॉडल, एक्ट्रेस और मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) की कर्मचारी थीं. उनकी मुलाकात भोपाल के रहने वाले समर्थ सिंह से एक ‘डेटिंग ऐप’ के जरिए हुई थी. प्यार परवान चढ़ा और 12 दिसंबर 2025 को दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद ट्विशा अपना करियर छोड़कर पति के साथ भोपाल शिफ्ट हो गई थीं. उनकी सास गिरिबाला सिंह एक रिटायर्ड जज हैं. लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद ही 12 मई को उनकी लाश फंदे से लटकती मिली.

मायके और ससुराल वालों के बीच दावों की जंग (Twisha Sharma Bhopal case latest update)

इस हाई-प्रोफाइल मौत के मामले में दोनों परिवारों की तरफ से गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं.

मायके वालों का आरोप: ट्विशा के परिवार का कहना है कि यह सुसाइड नहीं, बल्कि ससुराल की चारदीवारी के अंदर की गई हत्या है. उनका आरोप है कि पति समर्थ ट्विशा के चरित्र पर शक करता था और मौत से एक हफ्ते पहले ही उसका ‘जबरन गर्भपात’ कराया गया था. उन्होंने रिटायर्ड जज सास पर भी अपने रसूख का इस्तेमाल कर SIT और पुलिस पर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है.

ससुराल वालों का पलटवार: दूसरी तरफ, ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा को नशे की लत थी और गर्भावस्था के दौरान भी वह गांजा पीती थी. उनका आरोप है कि ट्विशा गंभीर मानसिक समस्याओं से जूझ रही थी और उसने अपनी मर्जी से अबॉर्शन कराया था. मायके वालों पर पैसों के लालच में उसे जबरन ग्लैमर वर्ल्ड में धकेलने का भी आरोप लगाया गया है.

रुला देने वाली आखिरी WhatsApp चैट

इस पूरे मामले में सबसे अहम सबूत ट्विशा और उसकी मां के बीच हुई आखिरी व्हाट्सएप चैट है, जो उसके दर्द को बयां कर रही है. ट्विशा ने लिखा था: “समर्थ पूछता है कि मेरे पेट में किसका बच्चा है… मां मुझे बहुत घुटन हो रही है. ना रोने देंगे ये लोग और ना हंसने की वजह देंगे. मैं तो बहुत बुरी तरह फंस गई हूं, मुझे यहां से आकर ले जाओ… इनको लगता है मैं ड्रग्स लेती हूं.”

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण का अति प्रिय ‘कदम’ है गुणों में बेमिसाल, जानें पाचन से लेकर शुगर तक चमत्कारी फायदे

इंसाफ का इंतजार (Samarth Singh absconding in Twisha Sharma death case)

ट्विशा की मौत के पीछे का असली सच क्या है, यह अभी पुलिस की जांच का विषय है. लेकिन एक हंसती-खेलती मॉडल का डेटिंग ऐप से शुरू हुआ सफर महज 5 महीने में इस खौफनाक अंत तक पहुंच जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था. फरार पति समर्थ की गिरफ्तारी और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर ट्विशा की जान ‘शक’ ने ली या फिर ‘साजिश’ ने? twisha sharma bhopal case, twisha sharma death, who is twisha sharma, twisha sharma actress, twisha sharma news, Mugguru Monagallu, Samarth Singh absconding, katara hills suicide mystery, twisha sharma cctv video, Giribala Singh statement, bhopal police investigation, anticipatory bail rejected, dowry death allegations, bhopal dcp zone 2 reward, india crime news, actress death mystery, times of india report



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest