Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कूनो से आई खुशखबरी..! झूम उठे मोहन यादव और भूपेंद्र यादव; जानें क्या-क्या कहा?

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी खबर सामने आई है. दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है. यह उपलब्धि भारत में चीता पुनर्स्थापन अभियान की सफलता को और मजबूत करती है.

Kuno National Park News

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है. जहां गामिनी और उसके तीन शावकों का जन्म भारत में चीतों की वापसी की कहानी को नई गति देता है. कुल 38 चीतों की मौजूदगी और लगातार सफल प्रसव यह दर्शाते हैं कि प्रोजेक्ट चीता सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह सिर्फ मध्यप्रदेश के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है.चलिए जानते है पूरा मामला:

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की प्रतिक्रिया

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है. दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने तीन शावकों को जन्म दिया है. यह उपलब्धि भारत में चीता पुनर्स्थापन अभियान की सफलता को और मजबूत करती है. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की.

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह एक नई शुरुआत है. गामिनी दूसरी बार मां बनी है और यह भारत में चीतों का नौवां सफल प्रसव है. उन्होंने बताया कि जीवित भारतीय शावकों की संख्या अब 27 हो गई है, जबकि देश में कुल चीतों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है. यह प्रोजेक्ट चीता की मजबूत नींव और फील्ड स्टाफ व पशु चिकित्सकों के समर्पण का परिणाम है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र बन चुका है. कूनो नेशनल पार्क में तीन वर्षों में यह नौवां सफल प्रसव वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है.

यह भी पढ़े: पीएम मोदी-मैक्रों की ‘सुपर डील’: भारत में बनेंगे फ्रांस के हेलीकॉप्टर, एम्स में AI से होगा बीमारियों का इलाज

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital