Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों का आतंक पर बड़ा प्रहार, 5 आतंकियों को मुठभेड़ में किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जब सेना की एंबुलेंस गांव से गुजर रही थी, तो वहां से गोलीबारी की आवाज आई, जो सेना के वाहन पर की गई थी.

Jammu Kashmir

सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली और उन्होंने पांच आतंकवादियों को मार गिराया. हालांकि, इस दौरान दो जवान भी घायल हो गए हैं. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा

यह मुठभेड़ कुलगाम जिले के बेहिबाग थाना क्षेत्र के कद्देर गांव में चल रही है, जहां दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है. सुरक्षाबलों ने 1-2 आतंकवादियों को घेर लिया है और उन्हें ढूंढने का प्रयास जारी है.

सुरक्षाबलों ने तेज किया ऑपरेशन

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. 28 अक्टूबर को जम्मू के अखनूर इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था. उस समय आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया. इस ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए थे और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ था.

यह भी पढ़ें- मुंबई के पास समुद्र में बड़ा हादसा: स्पीडबोट ने लोगों से भरी नाव को मारी टक्कर, अब तक 13 लोगों की मौत

सेना की गाड़ी पर की थी फायरिंग

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जब सेना की एंबुलेंस गांव से गुजर रही थी, तो वहां से गोलीबारी की आवाज आई, जो सेना के वाहन पर की गई थी. इसके बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर गांव और आसपास के इलाकों को घेर लिया और आतंकवादियों को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital