Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘बिहार में ऑल्टो कार से शराब ले जा रहे हैं बदमाश..’, ये सूचना मिलते ही रास्ते में अड़े दरोगा खामस चौधरी तो टक्कर मारकर ली जान

Begusarai News: बेगूसराय में एक ऑल्टो कार ने आधी रात को कई होमगार्ड जवानों को टक्कर मार दी, जिसमें दारोगा की जान चली गई. बिहार में शराब तस्करी की सूचनाएं आती रहती हैं.

begusarai home guard

कार से तस्करों ने पुलिस टीम सदस्यों को कुचला. हमले में SI की मौत, होमगार्ड जवान घायल.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Begusarai news Toady: बिहार राज्य के बेगूसराय में छतौना बुढ़ी गंडक नदी पुल के पास ऑल्टो कार सवारों ने होमगार्ड जवानों को टक्कर मारकर रौंद डाला. इस घटना में एक अधिकारी खामस चौधरी की जान चली गई. बेगूसराय के SP योगेन्द्र कुमार के मुताबिक, ऑल्टो कार शराब ले जाने की सूचना होमगार्ड्स को मिली थी. जिसे रोकने के लिए वे रास्ते में तैनात थे.

एक घायल होमगार्ड ने अभी मीडिया को बताया— “कल रात 12 बजे मैं अन्य 3 होमगार्ड जवानों के साथ चेकिंग कर रहा था. पीछे से ऑल्टो कार ने हमें टक्कर मारी. उनके हमले में एक अधिकारी (खामस चौधरी) की जान चली गई.” वहीं, बेगूसराय के SP योगेन्द्र कुमार ने कहा कि रात को थानाध्यक्ष नावकोठी को ये सूचना मिली थी कि एक ऑल्टो कार से शराब ले जाई जा रही है. इस सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग पार्टी को भेजा गया था.

बेगूसराय के SP ने कहा— “हमें पता चला है कि बीती रात 12:30 बजे ऑल्टो कार को रोकने के लिए पुलिस की गाड़ी को छतौना बुढ़ी गंडक नदी पुल के पास लगाकर दरोगा खामस चौधरी अन्य 3 होम गार्ड जवान के साथ खड़े थे. ऑल्टो कार वाले ने पुलिस की गाड़ी देख अपनी स्पीड बढ़ा दी और दरोगा खामस चौधरी को टक्कर मार दी, जिसके चलते उनकी जान चली गई. उस घटना में एक अन्य होम गार्ड जवान को भी चोट लगी है, उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

यह भी पढ़िए: परीक्षा में नकल के लिए स्टूडेंट ने लगाया गजब का अकल, टीचर के साथ-साथ इंटरनेट भी हैरान

एसपी के मुताबिक, SDPO बखरी के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी गई है, और पुलिस टीम ने ऑल्टो गाड़ी के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital