देश

शतरंज ग्रैंडमास्टर उप्पला प्रणीत को CM चंद्रशेखर राव का बड़ा इनाम, प्रशिक्षण और पढ़ाई के लिए दिए 2.5 करोड़ रुपए

Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 16 साल के शतरंज खिलाड़ी उप्पला प्रणीत को इनाम के तौर पर 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. उप्पला को विश्व शतरंज महासंघ द्वारा ग्रैंडमास्टर खिताब से सम्मानित किया गया है, जिस पर सीएम चंद्रशेखर राव ने ( k. Chandrasekhar Rao) खुशी व्यक्त की है. उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रणीत ने बहुत ही कम उम्र में शतरंज में अंतरराष्ट्रीय फेम (Fame) हासिल कर लिया है. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रणीत और उनके माता पिता को सचिवालय बुलाया और ग्रैंडमास्टर को आशीर्वाद दिया.

सीएम ने प्रणीत के माता-पिता को भी बधाई दी जिन्होंने कड़ी मेहनत की और उन्हें अच्छी तरह प्रशिक्षित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रणीत की लगन और मेहनत ने उन्हें ग्रैंडमास्टर बनाया. इसके साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रणीत और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे और भविष्य में तेलंगाना राज्य और भारत का नाम दुनिया में रोशन करेंगे. इस मौके पर सीएम द्वारा प्रणीत के प्रशिक्षण और अन्य खर्च के लिए ढाई करोड़ रुपये देने की घोषणा पर उसके माता पिता ने शुक्रिया अदा किया

शतरंज चैंपियन नंदिता को 50 लाख रुपये देने की घोषणा

सीएम चंद्रशेखर राव ने आगे कहा कि प्रणीत का ग्रैंड मास्टर के रूप में उभरना इस बात का सबूत है कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है और खेल क्षेत्र के विकास के लिए किए गए उपायों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. केसीआर ने 19 वर्षीय वीरलापल्ली नंदिता को विश्व शतरंज महासंघ द्वारा ‘महिला उम्मीदवार मास्टर’ के रूप में मान्यता मिलने पर बधाई दी और उन्हें उन्नत प्रशिक्षण और अन्य खर्चों के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की. उन्होंने कामना की कि नंदिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ऊंचाइयों तक पहुंचे.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago