Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार कांग्रेस का पप्पू यादव को अल्टीमेटम, नामांकन जल्द लें वापस

Bihar Congress Ultimatum Pappu Yadav: बिहार में महागठबंधन की ओर से राजद उम्मीदवार बीमा भारती ने बीते 3 अप्रैल को पूर्णिमा सीट से नामांकन के लिए पर्चा भरा था. अगले दिन 4 अप्रैल पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नॉमिनेशन दाखिल किया था.

Pappu Yadav

पप्पू यादव.

Lok Sabha Election 2024 Congress Ultimatum to Pappu Yadav: बिहार में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होना है. पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर गए हैं. उनके नामांकन से महागठबंधन की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है. पप्पू यादव के नामांकन के लेकर अब तक चुप रही कांग्रेस पार्टी का रिएक्शन आया है. बता दें कि बिहार कांग्रेस ने पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर वे अपना नामांकन वापल लें.

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष (अखिलेश प्रताप सिंह) ने कहा है कि किसी को भी निर्दलीय नामांकन नहीं करना चाहिए. इनके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान किसी को भी इनके लिए अनुमाति नहीं देता है. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि और भी लोग हैं जिन्हें टिकट नहीं मिला है. कांग्रेस पार्टी इस तरह की हरकतों की अपेक्षा नहीं करती है. अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि नामांकन वापस लेने के लिए अभी समय बचा हुआ है. पप्पू यादव अपना नामांकन वापस लें.

नॉमिनेशन के वक्त लगाए थे कांग्रेस के जयकारे

जानकारी रहे कि राजद उम्मीदवार बीमा भारती ने बीते 3 अप्रैल को पूर्णिमा सीट से नामांकन के लिए पर्चा भरा था. जिसके अगले दिन (4 अप्रैल 2024) ही पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नॉमिनेशन किया. इतना ही नहीं, पप्पू यादव ने नॉमिनेशन के दौरान कांग्रेस के जयकारे लगाए और दावा किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आशीर्वाद से पर्चा भरा है.

पप्पू यादव ने कांग्रेस से लगाई थी ये गुहार

बताते चलें कि बीते दिनों पप्पू यादव ने जब पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था तो उस वक्त कांग्रेस से अपने खिलाफ कोई कार्रवाई ना करने की गुहार लगाई थी. इसके अलावा उन्होंने अपनी पार्टी को कांग्रेस में विलय कर दिया था और ऐसा करते हुए कहा था कि पूर्णिया सीट पर महागठबंधन के टिकट से चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने समर्थकों को लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जल्द ही बाहर मिलेंगे’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital