Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar election 2025: इस बार बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, क्यों नहीं चुना कोई भी गठबंधन?

बहुजन समाज पार्टी ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है. बसपा ने पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है.

Edited by Vaibhav Gupta

बहुजन समाज पार्टी ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है. बसपा ने पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है.

बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बसपा राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

उन्होंने यह भी कहा कि न एनडीए और न ही महागठबंधन से कोई समझौता किया जाएगा.

जनता अब दोनों गठबंधनों से तंग आ चुकी

अनिल कुमार ने कहा कि जनता अब दोनों बड़े गठबंधनों से तंग आ चुकी है. उन्होंने कहा, “एनडीए और महागठबंधन दोनों ने जनता से सिर्फ झूठे वादे कर उन्हें ठगने का काम किया है. अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है और वह बदलाव बहुजन समाज पार्टी लेकर आएगी.”

उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी 10 सितंबर से एक राज्यव्यापी यात्रा शुरू करने जा रही है, जो कैमूर जिले से प्रारंभ होगी. यह यात्रा बिहार के जिलों में जाएगी और आम जनता से संवाद स्थापित करेगी. इस यात्रा का मकसद कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है.

अनिल कुमार ने कहा, “इसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे और यह यात्रा 18 सितंबर को मोतिहारी भी पहुंचेगी.”

पार्टी मायावती की विचारधारा पर चलती है

बसपा प्रभारी ने कहा कि पार्टी मायावती की विचारधारा और महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलती है.

अनिल कुमार ने कहा, “बसपा एक ऐसी पार्टी है जो किसी विशेष वर्ग की नहीं, बल्कि हर आम आदमी की आवाज है. हम सत्ता के लिए नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई के लिए चुनाव लड़ते हैं. बसपा महापुरुषों की विचारधारा से चलने वाली पार्टी है. हमारी पार्टी बिहार की जनता के साथ गठबंधन करेगी.”

मोतिहारी में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्हें चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए गए. साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं.

ये भी पढ़ें: Bihar News: प्रशांत किशोर ने बताया किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, वजह भी बताई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital