Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

वाह क्या कॉन्फीडेंस है! तेजस्वी को आई बचपन की याद, बोले- बनूंगा मुख्यमंत्री, नोट करो तारीख

Bihar Election 2025: बिहार के एग्जिट पोल आ चुके हैं. अब रिजल्ट का इंतजार है. हालांकि, इससे पहले RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बड़े दावे ने सुर्खियां बटोर ली है.

Bihar Election 2025 Tejashwi Yadav Defies Exit Polls Declares Victory and Announces Oath Date

तेजस्वी यादव ने घोषित की CM पद की शपथ तारीख

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 2 चरणों के मतदान हो चुके हैं. इसके बाद सामने आए सिर्फ एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, इसे विपक्ष नकार रहा है. इस बीच RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मीडिया से बात करते हुए अपने बचपन चुनावी याद दिला दी. नतीजे 14 नवंबर को आने हैं, लेकिन तेजस्वी यादव ने बुधवार को ही अपनी जीत का दावा ठोक दिया है. उन्होंने न सिर्फ एग्जिट पोल के अनुमानों को सिरे से खारिज किया, बल्कि यह भी ऐलान कर दिया. इतनी ही नहीं उन्होंने मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली है.

जारी की अपने शपथ की तारीख (Tejashwi Yadav Bihar Election)

तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की जनता को बधाई दी और दावा (Tejashwi Yadav Declares Victory) किया कि हवा बदल चुकी है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन को इस बार ऐतिहासिक जीत मिलने जा रही है, जो RJD को 1995 के बिहार चुनाव में मिली जीत से भी बड़ी होगी. वह 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

एग्जिट पोल पर तंज

तेजस्वी ने सर्वे करने वालों के सैंपल साइज़ पर सवाल (Tejashwi Yadav Defies Exit Polls) उठाए और कहा कि इन अनुमानों में सच्चाई नहीं होती. उन्होंने तंज कसा कि पीएमओ और अमित शाह जो चैनलों के लिए लिखते हैं, गोदी मीडिया वही दिखाता है. उन्होंने दावा किया कि इस बार 72 लाख से ज्यादा वोट ‘वोट फॉर चेंज’ के नाम पर पड़े हैं. ये वोट नीतीश कुमार को बचाने के लिए नहीं, बल्कि रोज़गार, शिक्षा और बेहतर शासन के लिए पड़े हैं.

चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

तेजस्वी यादव ने अपनी संभावित हार की हताशा दिखाने के बीजेपी के आरोपों के बीच, चुनाव प्रक्रिया और अधिकारियों की तैनाती पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि बिहार चुनाव के दौरान सिर्फ बीजेपी शासित राज्यों से ही अधिकारी क्यों बुलाए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि 68% पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों की 208 कंपनियां भी बीजेपी शासित राज्यों से बुलाई गई थीं, जिससे लोकतंत्र की हत्या और भय का माहौल बनाया जा सके. तेजस्वी यादव ने आशंका जताई कि-

NDA वोटों की गिनती को धीमा करने और जिला मुख्यालयों में भय पैदा करने की कोशिश करेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से वोट चोरी रोकने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर बलिदान देने को तैयार रहने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: बिहार ने तोड़ा 74 साल का रिकॉर्ड! चुनाव आयोग की फाइनल ब्रीफिंग; एक नजर में जानें सब कुछ

बीजेपी ने किया पलटवार

तेजस्वी यादव ने मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने एग्जिट पोल के साथ-साथ अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर चलाने को लेकर मीडिया संस्थानों पर निशाना साधा. तेजस्वी के आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी का बयान उनकी होने वाली हार की खीझ दिखा रही है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी अभी से अपनी हार की स्क्रिप्ट तैयार कर चुके हैं, जिसमें हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ा जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital