Bharat Express DD Free Dish

भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी SDPO का ट्रांसफर; पटना मद्य निषेध के DSP बने राजेश शर्मा, बिहार में 12 IPS और 53 DSP का बड़ा तबादला

Bihar Police Reshuffle: बिहार में 12 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. इसमें प्रीता वर्मा, अमृत राज सहित राजेश कुमार भी शामिल हैं. वहीं 53 DSP का भी ट्रांसफर किया गया है. भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नामजद जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा का भी ट्रांसफर कर दिया गया है.

Bihar Police Reshuffle

Bihar Police Reshuffle

Bihar Police Reshuffle: बिहार में 12 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. इसमें प्रीता वर्मा, अमृत राज सहित राजेश कुमार भी शामिल हैं. वहीं 53 DSP का भी ट्रांसफर किया गया है. भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नामजद जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. इस केस में राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर किया गया था. उनका ट्रांसफर पुलिस उपाधीक्षक मद्यनिषेध एवं राज्य व्यापक नियंत्रण ब्यूरो में हुआ है.

गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उनकी मां के बयान के आधार पर SHO राजेश मालाकार, SDPO राजेश कुमार शर्मा सहित एनकाउंटर में शामिल कई पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज है. परिवार लगातार दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है.

12 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने जिन 12 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली है, उनमें साल 1991 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को नई तैनाती दी गई है. उन्हें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम से हटाकर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार का महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा बनाया गया है.

साल 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वे अभी पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर थे.

1996 बैच के सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमृत राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई से हटाकर आतंकवाद निरोधक दस्ता यानी एटीएस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है.

इसी बैच की कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही वे अपराध अनुसंधान विभाग के कमजोर वर्ग का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगी.

2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को बिहार मानवाधिकार आयोग से हटाकर एसटीएफ का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है.

पंकज कुमार दराद को मिली नई बागडोर

साल 1995 बैच के पंकज कुमार दराद को अब बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का अपर पुलिस महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बनाया गया है. इससे पहले वे एटीएस और विशेष निगरानी इकाई का प्रभार संभाल रहे थे. 2006 बैच के पंकज कुमार राज को एसटीएफ से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, रेल, बिहार बनाया गया है. वहीं, एस. प्रेमलथा को पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा साल 2022 बैच की गरिमा को कहलगांव से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है. शिवम धाकड़ को दानापुर से हटाकर मधुबनी का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. साल 2023 बैच की कोमल मीणा को मसौढ़ी से हटाकर पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, विधि-व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया है.

53 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला

आईपीएस अधिकारियों के अलावा राज्य सरकार ने 53 पुलिस अधिकारियों और आशु उपाधीक्षकों का भी ट्रांसफर किया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है.

इस फेरबदल में यातायात, साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध इकाई, अपराध अनुसंधान विभाग, विशेष शाखा, विशेष सुरक्षा दल, बिहार पुलिस अकादमी और जिला पुलिस इकाइयों में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं.

कई अधिकारियों को आर्थिक अपराध इकाई और साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई में भेजा गया है. वहीं यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पटना, जहानाबाद, सीतामढ़ी, शेखपुरा, अररिया और समस्तीपुर में नई तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें- हमेशा चुनावी मौसम देखकर बदला मंत्रियों का पत्ता! 2027 यूपी चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में युवा चेहरों को मिल सकती है बड़ी जगह

सरकार के इस कदम को पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नामजद अधिकारी के ट्रांसफर ने इस फेरबदल को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल भी बढ़ा दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read