Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

थाने में एक ही शख्स को पति बनाने लगी 2 महिलाएं, लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मामला समस्तीपुर जिले का है, जहां दो महिलाएं एक ही शख्स को अपना पति बताने लगीं.

adarsh nagar thana samastipur

आदर्श नगर थाना, समस्तीपुर.

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मामला समस्तीपुर जिले का है, जहां दो महिलाएं एक ही शख्स को अपना पति बताने लगीं. दोनों महिलाएं उस शख्स को लेकर अपना-अपना दावा ठोक रही हैं. थाने में ही दोनों महिलाएं उस शख्स को अपनी-अपनी तरफ खींचती नजर आईं. दरअसल यह वाकया टाउन हॉल थाना परिसर का है. जहां कई पुलिसकर्मी भी मजौद थे. एक शख्स को पति को बताने के लिए दो महिलाओं के बीच की ये लड़ाई पुलिसवालों की समझ में भी नहीं आई. दोनों महिलाओं की लड़ाई को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.

दोनों महिलाओं के अपने-अपने दावे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला उस शख्स का कॉलर पकड़कर कहती हैं-“मैं दूसरी जाति की होकर भी इससे शादी की है” वहीं, दूसरी महिला का दावा किया कि वह शख्स उसी की जाति का है और दोनों के बीच शादी हुई है. दोनों महिलाओं के बीच हुई नोंक-झोंक के दौरान वह शख्स चुपचाप खड़ा था. हालांकि, अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों महिलाएं और वो शख्स कहां के करने वाले हैं. इसके अलावा यह भी नहीं पता चल पाया है कि इस मामले में किसके दावे में सच्चाई है. इन सब के बावजूद इस घटना की काफी चर्चा हो रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

40 महिलाओं के एक पति!

बता दें कि इससे पहले बिहार के अरवल भी एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया था. अरवल जिले में 40 महिलाओं के एक पति एक ही इंसान थे. दरअसल, एक मोहल्ले में जातीय जनगणना के दौरान 40 महिलाओं से जब पूछा गया कि उनके पति का नाम क्या है तो उन सभी का जवाब था- रूपचंद. यह पूरा मामला अरवल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 का था. महिलाओं के आधार कार्ड पर पति का नाम रूपचंद लिखा पाया गया था. हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है. इलाके के लोग पैसे को रूपचंद कहते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार के गया में नदी से शराब का गोदाम! तलाशी के दौरान हैरान रह गई पुलिस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital