Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘ये लालू यादव का मकर जाल है, इसमें वो नीतीश को फंसाना चाहते हैं…’, बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Political news: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में बिहार की सत्ताधारी पार्टियों राजद और जदयू के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधा. इन दोनों पार्टियों ने सत्ता के लिए वहां गठबंधन कर रखा है.

lalu yadav nitish kumar giriraj singh

भाजपा नेता गिरिराज सिंह. (इनसेट में लालू यादव और नीतीश कुमार)

Bihar Politics: नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है. इसी के साथ लोकसभा चुनाव की आहट भी सुनाई देने लगी है. बिहार के दो बड़े सियासी दल राजद और जदयू कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ गठबंधन से जुड़े हैं..वहीं सूबे में भी दोनों ने सत्ता के लिए गठबंधन कर रखा है. इस पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कटाक्ष किया है.

गिरिराज सिंह ने अभी लालू यादव और नीतीश कुमार का नाम लेकर उन पर हमला बोला. गिरिराज बोले— “लालू यादव का ये मकर जाल है..वो इसमें नीतीश कुमार को फंसाकर रखना चाहते हैं. उन (लालू यादव) का पहला प्रयोग है कि वह किसी ढंग से नीतीश कुमार को संयोजक बना दें ताकि वो गठबंधन में रहें और फिर अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बना दें…तब तक वो तैयारी करेंगे कि कैसे नीतीश कुमार की पार्टी को तोड़ कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाए.”

यह भी पढ़िए: “हेमंत सोरेन देंगे इस्तीफा, पत्नी बनेगी मुख्यमंत्री”, BJP सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital