Bihar voter list revision, Special Intensive Revision SIR, Election Commission Bihar, 51 lakh voters removed, dead voters Bihar, duplicate voter entries, migrated voters Bihar, opposition protest Bihar, NDA advantage allegations, voter survey Bihar, Bihar assembly elections 2025, BLO survey Bihar.
Bihar News: चुनाव आयोग के द्वारा बिहार में चलाये जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत पूरे राज्य में 51 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे. चुनाव आयोग को सर्वे के दौरान 18 लाख वोटर मृत मिले हैं. वहीं लाखों वोटर ऐसे मिले हैं. जिन्होंने स्थायी रूप से बिहार छोड़ दिया है.
बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग पूरे बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन चला रहा है. जिसका मकसद बिहार में फर्जी वोटरों की पहचान कर उन्हें मतदाता लिस्ट से बाहर करना है.
18 लाख वोटर मृत मिले
चुनाव आयोग ने बताया कि, जांच के दौरान 18 लाख वोटर मृत मिले हैं. वहीं 7 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दो जगहों पर वोट बनवा रखा है. जो कि चुनाव आयोग के नियमों का सरासर उल्लंघन है. वहीं 26 लाख ऐसे मतदाता मिले हैं. जिन्होंने स्थायी रूप से बिहार छोड़ कहीं और चले गए हैं. इन्हीं कारणों के चलते बिहार में 51 लाख मतदाताओं के नाम हटाये जाने हैं.
चुनाव आयोग का कहना है कि सर्वेक्षण के दौरान 11000 मतदाताओं की कोई जानकारी नहीं मिल रही है.
97 फीसदी से ज्यादा मतदाता फॉर्म भर चुके
चुनाव आयोग ने बताया कि सर्वे को लेकर अबतक 97 फीसदी से ज्यादा मतदाता फॉर्म भरे जा चुके हैं. केवल 2.70 फीसदी मतदाताओं ने अपना फॉर्म नहीं भरा है या जमा नहीं किया है. इस सर्वे को पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने 98500 से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर और 1.5 लाख बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किये हैं, जो घर-घर जाकर सर्वे का काम पूरा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Sawan 2025: 80 टन का शिखर…मगर इसकी नींव नहीं, कई भूकंप बर्दाश्त कर चुका 1 हजार साल से भी पुराना यह शिव मंदिर
विपक्ष कर रहा विरोध
चुनाव आयोग के द्वारा बिहार में कराये जा रहे मतदाता सूचि विशेष गहन पुनरीक्षण का विपक्ष जमकर विरोध कर रहा है. इसको लेकर विधानसभा में भी प्रदर्शन किया गया.
विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के कहने पर वोटबंदी की साजिश रच रहा है. इस सर्वे के द्वारा गरीब, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यकों के वोट के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है. इस सर्वे में लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिये जाएंगे. जिसका सीधा फायदा NDA सरकार को होगा.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
