Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार में बीजेपी का जातीय समीकरण: दलित और ओबीसी को बनाया पर्यवेक्षक, क्या है राजनीतिक मैसेज?

बीजेपी ने बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक और अर्जुन राम मेघवाल व साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. साथ ही अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया है. बीजेपी ने एक दलित और दो ओबीसी पर्यवेक्षक बनाकर बड़ा संदेश दिया है.

साध्वी निरंजन ज्योति ओबीसी निषाद समुदाय से आती हैं. वीएचपी से जुड़ी रही हैं और केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं.

अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान बीजेपी के दलित नेता हैं. पूर्व नौकरशाह मेघवाल इस समय केंद्रीय कानून मंत्री हैं. वहीं, केशव प्रसाद मौर्य यूपी के उप मुख्यमंत्री हैं और ओबीसी वर्ग से आते हैं. साध्वी निरंजन ज्योति की तरह मौर्य भी वीएचपी से जुड़े रहे हैं. दलित और ओबीसी को पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षक बनाकर बीजेपी ने राजनीतिक संदेश दिया है.

बुधवार को पटना में सुबह 10:00 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में यह पर्यवेक्षक विधायक दल का नेता चुनेंगे.

ये भी पढ़ें- ‘इतना मत पकड़ा कीजिए’; बिहार की हार पर भन्नाए PK, अपनी ही PC छोड़ने लगे?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital