Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चंडीगढ़ मेयर पद पर बीजेपी को मिली बड़ी जीत, हरप्रीत कौर बाबला बनीं Mayor

चंडीगढ़ मेयर पद पर हुए चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है. बीजेपी की मेयर को 19 वोट मिले हैं.

बीजेपी की हरप्रीत कौर बाबला को मिली जीत

बीजेपी की हरप्रीत कौर बाबला को मिली जीत.

Edited by Uma Sharma

चंडीगढ़ मेयर पद पर हुए चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है. बीजेपी की मेयर को 19 वोट मिले हैं.आम आदमी पार्टी को 17 वोट मिले हैं. बीजेपी की हरप्रीत कौर बाबला को मेयर चुना गया है.

AAP-Congress को करारा झटका

बता दें कि नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को करारा झटका लगा है. चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. मेयर चुनाव में आप और कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, जिसकी वजह से बीजेपी को जीत मिली.

क्रॉस वोटिंग से बीजेपी को फायदा

बीजेपी को 19 वोट मिले हैं. बहुमत का नंबर भी 19 ही है. वोटिंग के दौरान कुल 36 वोट पड़े, जिसमें बीजेपी के 16 पार्षद हैं. ऐसे में कांग्रेस और आप के तीन पार्षदों ने क्रॉ, वोटिंग की. चंडीगढ़ में AAP के 13 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital