Urdu Conclave 2026

BMC Election Result: 29 में 23 निगमों में BJP+ आगे, मुंबई-नागपुर-पुणे में बढ़त; लातूर-चंद्रपुर कांग्रेस के पास

BMC Election Result 2026 Live Updates: मुंबई महानगरपालिका चुनाव की मतगणना जारी है. जानिए शिवसेना (UBT), बीजेपी और शिंदे गुट में कौन आगे? हर वार्ड का रुझान और विजेताओं की पूरी लिस्ट यहां देखें लाइव.

BMC Election Result 2026 Live Vote Counting Updates Ward wise Winners List BJP Shivsena NCP Congress

BMC Election Result 2026 Live

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

BMC Election Result 2026 Live Updates: मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के नतीजों की घड़ी आ गई है और सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर गहमागहमी अपने चरम पर है. देश की सबसे अमीर सिविक बॉडी पर काबिज होने के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT), भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट के बीच यह लड़ाई अब आर-पार की हो चुकी है. यह चुनाव महज पार्षदों को चुनने का नहीं, बल्कि मुंबई पर असली पकड़ किसकी है, यह साबित करने का है.

दादर, वर्ली, बांद्रा और अंधेरी जैसे प्रमुख वार्डों पर सभी की निगाहें (BMC Election Trends) टिकी हैं, जहां कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. क्या शिवसेना अपना गढ़ बचा पाएगी या भाजपा-शिंदे गठबंधन मुंबई में नया इतिहास रचेगा? इन सवालों का जवाब धीरे-धीरे साफ हो रहा है. इस लाइव पेज पर आप देख सकते हैं हर वार्ड का सबसे तेज अपडेट, विजेताओं की पूरी लिस्ट और नतीजों के बाद की एक्सक्लूसिव तस्वीरें.

एक ही चरण में हुआ मतदान (BMC Chunav Natije)

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को एक ही चरण में हुआ था. शहर के सभी 227 वार्डों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग खिड़की खुली रही. प्रशासन ने इस बार सुचारू मतदान के लिए पुलिस और होमगार्ड के हजारों जवानों को तैनात किया था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें: चूक न जाना! वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, चुनाव आयोग ने बढ़ाई डेडलाइन

चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों (BMC Ward Wise Winners List) के मुताबिक, कुल मतदान लगभग 55 फीसदी दर्ज किया गया, जो पिछले चुनावों के आसपास ही रहा. दादर, परेल और बोरीवली जैसे राजनीतिक रूप से सक्रिय इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, जबकि दक्षिण मुंबई के पॉश इलाकों में मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही. हालांकि, फर्स्ट टाइम वोटर्स और महिला मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read