Bharat Express DD Free Dish

धर्मेंद्र का निधन: अमित शाह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा -“हर दिल में जिंदा रहेंगे”

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पाजी (dharmendra Deol) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने जुहू स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि “भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है”.

Bollywood-icon-Dharmendra-passes-away-Amit-Shah-pays-tribute.

बालिवुड के लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र पाजी ने 89 साल की उम्र में जुहू स्‍थ‍ित अपने घर में ही अंतिम सांस ली. उनकी मौत से पूरा देश शोक में है. इस मृत्यु पर कई प्रतिक्रिया सामने आ रही है, जिसमें निदेशक, निर्माता, अभिनेता और नेता शामिल हैं. सभी ने धर्मेंद्र की अचान हुई मृत्यु पर शोक जताया है.

देश के गृह मंत्री अमिता शाह ने भी एक्टर की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा “धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है”.

गृह मंत्री ने दुख जताया

गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा की “अपने बहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई.”

उन्होंने आगे कहा कि “धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह जीवंत बन उठा और अपनी इसी कला के माध्यम से उन्होंने हर आयु-वर्ग के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता. अपने अभिनय से वे सैदव हमारे बीच रहेंगे. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति शांति शांति”

ये भी पढ़ें: सिनेमा का एक युग समाप्त: धर्मेंद्र पाजी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

पहले से तबीयत खराब थी

धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव थे. उन्हें कुछ वक्त पहले फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसके बाद से उनकी तबीयत कुछ खराब सी होती जा रही थी. 12 नवंबर को उनको मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर पर इलाज की सलाह दी थी. उन्हें सांस लेने में दिक्कत के कारम हॉस्पिटल में भर्ती करया गया था. लेकिन आज (24 नवंबर) उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके कारण उनका निधन हुआ.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read