Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी 22 अगस्त से विदेश यात्रा पर, अफ्रीका में करेंगे BRICS नेताओं संग मीटिंग, 40 साल बाद जाएंगे यूनान

PM Modi Foreign Visits: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में 22 से 24 अगस्त तक होने वाले ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे. दक्षिण अफ्रीका के बाद मोदी यूरोपीय देश ग्रीस जाएंगे. 40 साल बाद यह पहली बार होगा, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस में होगा.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: ANI)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

BRICS Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर विदेश की यात्रा करने वाले हैं. इस बार प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जहां वह अगले सप्‍ताह जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स समिट (BRICS) में शामिल होंगे. उस समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi jinping) भी मौजूद रहेंगे. उस दौरान मोदी और जिनपिंग की मुलाकात हो सकती है. हालांकि, रूस के राष्ट्रपति पुतिन वहां समिट में हिस्सा लेने नहीं जाएंगे.

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 से 24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहेंगे. जहां ब्रिक्स समूह के अन्‍य सदस्‍य देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष भी मौजूद रहेंगे. हालांकि, इस बार रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमिर पुतिन वहां हिस्‍सा लेने नहीं जा पाएंगे. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग वहां जरूर जाएंगे. इस बारे में चीनी विदेश मंत्रालय ने आज पुष्टि कर दी. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुआंग (Hua Chuniying) ने कहा, ” दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के बुलाने पर शी जिनपिंग समिट में शामिल होंगे.”

modi and xi jinping

भारत-रूस और चीन का समूह है ब्रिक्स

बता दें कि ब्रिक्स समूह भारत, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील की सदस्यता वाला अंतर्राष्ट्रीय संगठन है. ब्रिक्स की स्थापना साल 2006 में हुई थी. पहले इसमें चार देश शामिल थे, तब इसका नाम ब्रिक (BRIC) था. वर्ष 2010 में इस संगठन में दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हो गया. जिसके बाद इस संगठन का नाम बदल गया और इसे BRICS कहा जाने लगा. वर्ष 2009 में इसका पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था. अब इसमें कुछ और देश भी शामिल होना चाहते हैं. माना जा रहा है कि अफ्रीका में होने वाले सम्मेलन के दौरान नए सदस्य देश जुड़ सकते हैं.

40 साल बाद ग्रीस दौरा करेंगे भारतीय पीएम

विदेश मंत्रालय ने यह बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका के बाद यूरोपीय देश ग्रीस जाएंगे. 40 साल बाद यह पहली बार होगा, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस में होगा. ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियोकोस मित्सोटाकिस (Kyriakos Mitsotakis) के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (25 अगस्त) को ग्रीस जाएंगे.

यह भी पढ़ें: India China Border Talks: भारत और चीन की सेनाओं के बीच सीमा-विवाद को लेकर चुशूल में हुई मीटिंग



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest