Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

LoC पर बॉर्डर सिक्‍योरटी फोर्स और इंडियन आर्मी ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, पाकिस्तानी गाइड दबोचा

बीएसएफ और भारतीय सेना ने राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की. एक पाकिस्तानी गाइड, जो जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को सीमा में घुसाने में मदद कर रहा था, पकड़ा गया. उसके पास मोबाइल और मुद्रा बरामद हुई.

pakistani man caught
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Indian Army Foil Infiltration Bid: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारतीय सेना ने राजौरी जिले के तारकुंडी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सुरक्षा बलों ने राजौरी के तारकुंडी में सीमा रेखा के पास से एक पाकिस्तानी गाइड को पकड़ा है.

जानकारी के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारतीय सेना के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया, जो जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के चार हथियारबंद आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने में मदद कर रहा था.

सतर्क सैनिकों की त्वरित कार्रवाई से इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया गया. पकड़े गए युवक के पास से एक मोबाइल फोन और पाकिस्तानी मुद्रा सहित संवेदनशील वस्तुएं बरामद की गई हैं.

पकड़े गए पाकिस्‍तानी से अब पूछताछ की जा रही

फिलहाल, पाकिस्तानी नागरिक सुरक्षा बलों की हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है, ताकि सीमा पार के आतंकी नेटवर्क और हैंडलर्स की जानकारी मिल सके. इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर निगरानी को और भी बढ़ा दिया है, ताकि भविष्य में घुसपैठ की कोशिश को रोका जा सके.

पाकिस्तानी गाइड की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब अमरनाथ यात्रा को लेकर बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की चौकसी और सख्त कर दी है. पाकिस्तान की साजिशों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की साजिश हो सकती है

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान की ओर से अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की साजिश रची जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि आतंकवादी इस धार्मिक यात्रा को निशाना बना सकते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है.

बीएसएफ ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी को पहले से कहीं अधिक कड़ा कर दिया है. अब सीमाओं पर न सिर्फ मानवीय बल तैनात किया गया है, बल्कि तकनीकी संसाधनों का भी इस्तेमाल हो रहा है.

इस बार 3 जुलाई से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा

बता दें कि पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है. यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं.

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त तक चलेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital