देश

इस बार समय से पहले होंगे लोकसभा चुनाव? BSP सुप्रीमो मायावती ने शुरू की चुनावी चर्चा, उम्मीदवारों के चयन पर जोर, जानें किस तरह कर रहीं तैयारी

अवनीश कुमार, लखनऊ.

देश में समय पूर्व लोकसभा चुनाव होने की संभावना के चलते बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने चुनावी मंथन शुरू कर दिया है. मायावती बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, और वे अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के चयन को लेकर अनुभवी बसपा नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर रही हैं.

सूत्रों के अनुसार, बसपा के प्रत्याशियों के चयन में यूपी और उत्तराखंड के अंदर विशेष रूप से सतर्कता बरती जाएगी, साथ ही जातिगत समीकरण का भी ख्याल रखा जायेगा. गौरतलब हो कि हाल में ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर एक ट्वीट किया है और उन्‍होंने समय पूर्व लोकसभा चुनाव की संभावना जताई है. उन्होंने संकेत दिया है कि यूपी के बाद उत्तराखंड में भी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया जाएगा. बहरहाल, उम्मीदवारों का चयन करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है.

पिछले लोकसभा चुनाव में मायावती की अगुवाई में बसपा ने सपा से बेहतर प्रदर्शन किया था. और, अब आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा गया ह‍ै कि बसपा एक लोकसभा क्षेत्र से तीन नामों का चयन करेगी, जिसमें से मायावती एक नाम का चयन करेंगी. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा आपराधिक छवि के लोगों को टिकट नहीं देगी. साथ ही, बसपा लोकसभा क्षेत्र में समीकरण के हिसाब से टिकट देगी.

मायावती ने हाल ही में ये ऐलान किया है कि बसपा 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी. यानी न तो वो भाजपा की अगुवाई वाले NDA का हिस्सा बनेगी और न ही कांग्रेस के INDIA गठबंधन के साथ खड़ी होगी. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि मायावती को दोनों गठबंधन से मोर्चा लेना है. लोकसभा चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए मायावती ने बूथ कमेटी का गठन और कैडर कैम्प पर जोर दिया है. बहरहाल, उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती जिताऊ उम्मीदवार की है, जिसका काम सभी को-ऑर्डिनेटर को सौंपा गया है.

मायावती अब ये नहीं चाहतीं कि किसी भी तरीके से पार्टी के फैसले पर कोई सवाल उठाये, यही वजह है कि वह राज्यों के पदाधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठक कर रही हैं. वह अपने परम्परागत वोट बैंक को साधने के साथ मुस्लिम वोटरों को भी भरोसा दिला रही हैं. बसपा लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी नजर बनाये हुए है और राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

5 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

26 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

48 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

1 hour ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

1 hour ago