देश

Lucknow: मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज, घर में इन्हीं की पिस्टल से की गई युवक की हत्या?

Kaushal Kishore: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के घर पर हुई हत्या के बाद से उठे कई सवालों के बाद अब पुलिस ने उनके बेटे विकास किशोर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है. विकास पर अपने लाइसेंसी असलहे को लापरवाही से रखने का आरोप है और इसके तहत उनके ऊपर आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि शुक्रवार को विकास किशोर के घर पर कौशल किशोर के करीबी विनय श्रीवास्तव की हत्या हुई थी, जिसमें विकास किशोर की ही पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, जबकि मंत्री के बेटे की ओर से ये दावा किया गया है कि हत्या के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे और दिल्ली में थे. फिलहाल इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

गौरतलब है कि शुक्रवार की भोर में करीब 4.15 बजे मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित घर पर, जो कि दुबग्गा में है, एक युवक की हत्या कर दी गई थी. इस घर में उनके बेटे विकास किशोर रहते हैं. जिस युवक की हत्या हुई है, उसका नाम विनय श्रीवास्तव हैं. जानकारी सामने आई है कि विनय श्रीवास्तव विकास के दोस्त थे और मंत्री के भी बेहद करीबी थे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की रात से इसी घर में पार्टी हो रही थी, जहां पर घटना हुई है और इसी पार्टी में विनय भी आया था. बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान ही किसी बात को लेकर विनय और अन्य लोगों में विवाद हुआ और फिर विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली.

मामला मंत्री के घर से जुड़ा होने के कारण पुलिस से लेकर शासन तक में हड़कम्प मच गया और पुलिस अधिकारियों सहित तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और एक पिस्टल भी बरामद की. बाद में पता चला कि पिस्टल मंत्री के बेटे की है. इस मामले में पुलिस ने अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम उर्फ़ बाबा को हिरासत में लेकर घटना की पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें- Agra Accident: आगरा में भीषण हादसा, दो ऑटो की टक्कर में सैनिक की पत्‍नी की मौत

घटना के वक्त घर पर नहीं था मंत्री पुत्र?

बहरहाल, मंत्री कौशल किशोर के समर्थकों की ओर से पुरजोर तरीके से यह कहा जा रहा है कि घटना के वक्त मंत्री का बेटा घर में नहीं था. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “विनय की मौत पर हमें दुख है. वह हमारे परिवार के सदस्य की तरह थे.” इसके बाद मंत्री ने दावा किया कि घटना के वक्त उनका बेटा विकास किशोर घर में नहीं था और वह अपनी बीमार मां को देखने के लिए गुरुवार की शाम को ही 4.50 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गया था. इसी के साथ मंत्री ने इस पूरे मामले की पुलिस से जांच की मांग की है ताकि सच सभी के सामने आ सके.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

19 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

40 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

44 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

60 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago