Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jitu Patwari: ‘तिरंगा’ केक काटने पर अब विवादों में जीतू पटवारी, कमलनाथ भी मंदिर वाला केक काट घिरे थे

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में जीतू पटवारी का जन्मदिन कांग्रेस नेताओं ने एक ढाबे में मनाया. इस दौरान तिरंगे के आकार और रंग वाला केक काटा गया.

Jitu Patwari

ढाबे पर केक काटते जीतू पटवारी

Jitu Patwari: मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों केक काटना चर्चा का विषय बन जाता है. बीजेपी सवाल उठाती है, कांग्रेस को घेरने में लेने लग जाती है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का केक काटना भी आपको याद होगा. कमलनाथ ने जब केक काटा था तब मुख्यमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक ने घेरा था. अब एक और केक चर्चा का विषय है, सोशल मीडिया पर इस केक की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. कमलनाथ के केक के काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ है कि पूर्व मंत्री और राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने तिरंगे जैसा केक काटा है, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद एमपी में सियासत गरमाई हुई है.

कांग्रेस के युवा विधायक जीतू पटवारी (Jitu Patwari) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की जानकारी लेने बुरहानपुर पहुंचे थे. जहां कांग्रेस नेताओं ने एक ढाबे पर जीतू का जन्मदिन मनाया. इस दौरान तिरंगे के आकार और रंग वाला केक काटा गया. केक के ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग नजर आ रहा है.

केक पर सियासत तेज

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्‍मदिन पर केक का मामला भी सुर्खियों है. कमलनाथ पर आरोप है कि वो  हनुमानजी के चित्र और मंदिर जैसे बने केक को काटा था। हालांकि इस पर आयोजकों ने सफाई दी है. लेकिन इस दौरान भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्‍यारोप के तीर चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Mainpuri By-Election: भाजपा प्रत्याशी रघुराज मेरा चेला नहीं स्वार्थी है, डिंपल को जिताना है- मैनपुरी में बोले शिवपाल

मीडिया पर बोला हमला

विधायक जीतू पटवारी के इस जन्मदिन पार्टी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी समेत कांग्रेस के कई अन्य नेता भी मौजूद थे. इस दौरान जीतू पटवारी ने आरोप लगाते हुए मीडिया पर भी हमला बोला. पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोगों की भीड़ जुट रही है, लेकिन इससे संबंधी खबरें मीडिया नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital