Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला केस में CBI ने फिर कसा शिकंजा, KCR की बेटी का पूर्व CA गिरफ्तार

Delhi Liquor Case: सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में बीआरएस नेता कविता के लेखा परीक्षक बुच्ची बाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया.

Edited by Nitish Pandey

Delhi Liquor Policy Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता के लेखा परीक्षक बताए जा रहे चार्टर्ड अकाउंटेंड (सीए) बुच्ची बाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीबीआई ने हैदराबाद निवासी गोरंटला को आबकारी नीति मामले के संबंध में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था.

अधिकारियों ने बताया कि वह सहयोग नहीं कर रहा था और जवाब देने में टालमटोल कर रहा था, जिसके बाद उसे मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया.

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और उसके कार्यान्वयन में गोरंटला की भूमिका से हैदराबाद स्थित थोक एवं खुदरा लाइसेंसधारियों को ‘‘अनुचित लाभ’’ पहुंचा. सीबीआई सीए को आज यहां एक विशेष अदालत में पेश करेगी. सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता से पूछताछ की थी.

सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है. सूत्र ने कहा कि वे एक पूरक चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया में हैं और मामले को और पुख्ता बनाने के लिए और सबूत इकट्ठा करना चाहते हैं. आने वाले दिनों में सीबीआई राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को समन जारी कर सकती है क्योंकि साउथ ग्रुप राजनीतिक कनेक्शन से भरा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Delhi Excise Policy: दिल्ली में जारी रहेगी मौजूदा आबकारी नीति, नयी नीति अभी तैयार की जा रही है : सूत्र

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से भी सीबीआई ने पूछताछ की थी. सिसोदिया को एक्साइज पॉलिसी बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने तलब किया था. सिसोदिया ने ट्वीट किया था, ‘मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी मामला तैयार किया गया है. मेरे घर पर छापेमारी की, बैंक लॉकर की तलाशी ली, मेरे गांव में पूछताछ की, कहीं कुछ नहीं मिला. ये पूरी तरह से फर्जी केस है.’ हालांकि सीबीआई द्वारा दाखिल किए गए चार्जशीट में सिसोदिया का नाम नही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital