Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ramcharitmanas: रामचरितमानस विवाद पर बोले कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना- उनकी मानसिकता विकृत है, सपा के लोग उनके साथ खड़े हैं

Ramcharitmanas Controversy: सपा एसएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. 

Ramcharitmanas Controversy: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में वोट डालने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर हमला बोला और कहा कि उनकी मानसिकता विकृत है, क्योंकि सामान्य बुद्धि का व्यक्ति किसी की आस्था पर सवाल खड़े नहीं करता.

सुरेश खन्ना सोमवार को शाहजहांपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए अपना वोट सदर तहसील में डालने पहुंचे थे. उन्होंने यूपी की सभी सीटों पर बीजेपी का परचम लहराने का दावा किया. इसी के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देखिए जो कुछ भी रामचरितमानस के बारे में कहा गया, वो एक विकृत मानसिकता का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि एक सामान्य बुद्धि का व्यक्ति कभी किसी की आस्था पर चोट नहीं पहुंचाता और हमारे लिए यह आस्था का प्रश्न है, उसके आगे हम नतमस्तक हैं. खासतौर से आस्था की चीजों पर सवाल नहीं खड़ा करना चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि इस विवाद के बाद उनका सपा में प्रमोशन किया गया…. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जाहिर है कि सब लोग इस बात पर उनके साथ खड़े हैं. बता दें कि सपा एसएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है.

ये भी पढ़ें: चीन के खिलाफ मोदी सरकार की है ‘DDLJ’ नीति, भारत ने लद्दाख में 65 में से 26 चौकियों पर नियंत्रण खोया- जयराम रमेश का बड़ा हमला

प्रदेश में है गुड गवर्नेंस

उन्होंने ये भी कहा कि गुड गवर्नेंस के आधार पर आज देश और प्रदेश खुशहाल महसूस कर रहा है कि यह सरकार सबसे अच्छी है. सुरेश खन्ना ने कहा कि जी-20 के लिए प्रदेश में 4 बैठकें होने जा रही हैं. दुनिया के 66 फ़ीसदी आबादी वाले देश हर विषय पर चर्चा करेंगे. यह अपने आप में सौभाग्य की बात है. यूपी सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट में 10 लाख का लक्ष्य रखा था, लेकिन दोगुने से ज्यादा एमओयू साइन होने जा रहे हैं. लोगों का विश्वास है कि सबसे सुरक्षित यूपी है, जिसके चलते लोग प्रदेश में इन्वेस्ट कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital