Bharat Express DD Free Dish

Delhi: नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के समर कैंप में की जा रही बच्चों की करियर काउंसलिंग, 3 जून तक आयोजन

वसंत कुंज में नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) का निःशुल्क समर कैंप 3 जून तक चलेगा, जिसमें 5 से 8 वर्ष के बच्चे देशभर से आए मशहूर कलाकारों, लेखकों और कथा-वाचकों से खेल-खेल में बहुत-सी रचनात्मक गतिविधियां सीख रहे हैं.

NBT India Summer Camp
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

NBT India’s Summer Camp: नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) इंडिया की ओर से इन दिनों बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं. इन समर कैंप में बच्चों को करियर गाइडेंस की सुविधा भी दी जा रही है. दिल्ली स्थित वसंत कुंज में 15 दिनों तक चलने वाले समर कैंप में बुधवार को जानी-मानी करियर काउंसलर डॉ. श्रुति जैन ने बच्चों द्वारा पूछे गए करियर ओरियंटेड प्रश्नों के उत्तर दिए.

NBT से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 9 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित करियर काउंसलिंग के इस सत्र में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. उन्होंने डॉ. श्रुति जैन से जाना कि किस तरह वे पसंदीदा क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं, उसके लिए उन्हें किस तरह तैयारी करनी होगी?

NBT India Summer Camp

डॉ. श्रुति जैन ने वर्तमान समय की माँग को देखते हुए बच्चों को करियर ओरियंटेड कोर्सेज जैसे कि एक्चुअरी, पर्यावरणीय विज्ञान, यूजर इंटरफेस (यूएक्स), बैंकिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, एपिडेम्योलॉजी, ई-कॉमर्स आदि के बारे में भी विस्तार से बताया.

NBT India Summer Camp

3 जून तक चलेगा यह निःशुल्क समर कैंप

नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) का यह निःशुल्क समर कैंप 3 जून तक चलेगा, जिसमें 5 से 8 वर्ष के बच्चे देशभर से आए मशहूर कलाकारों, लेखकों और कथा-वाचकों से खेल-खेल में बहुत-सी रचनात्मक गतिविधियों सीख रहे हैं. दूसरा समूह 9 से 14 वर्ष के बच्चों का है, जिनके लिए परस्पर संवादात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं. उनके लिए यहाँ करियर काउंसलिंग के अलावा विशेषज्ञों से अपर्ट एंड क्राफ्ट, रचनात्मक लेखन, थियेटर, कैलिग्राफी विश्श्यानुसार चर्चा, विज्ञान की समझ से जुड़े टॉपिक पर भी बात की गई.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read