Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज, वोट के बदले पानी देने की कही थी बात

मामले से जुड़े वीडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है.

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामले में आज शनिवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, शिवकुमार ने लोकसभा चुनाव के दौरान आरआर नगरा में अपार्टमेंट मालिकों को संबोधित करते हुए कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया.

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कांग्रेस नेता के एक वीडियो से जुड़ा है. इसमें वे कथित तौर पर बेंगलुरु के वोटरों से अपने भाई डीके सुरेश को वोट देने की अपील करते समय कावेरी नदी से पानी की सप्लाई देने की बात कर रहे हैं. राज्य चुनाव आयुक्त के अनुसार उनका भाषण आदर्श संहिता का उल्लंघन करता है. ऐसे में ‘चुनावों में रिश्वतखोरी और अनुचित असर’ के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बता दें कि डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे हैं.

वोट के बदले पानी

मामले से जुड़े वीडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है. डीके शिवकुमार ने अपने भाई के चुनाव क्षेत्र में एक हाउसिंग सोसाइटी के लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही थी. वीडियो में डीके शिवकुमार अपने संबोधन में कह रहे हैं कि वे एक “बिजनेस डील” के लिए आए हैं और अगर लोग उनके भाई को वोट देते हैं तो वे उन्हें कावेरी नदी के पानी की सप्लाई करना सुनिश्चित करेंगे.

इसे भी पढ़ें: नगालैंड के छह जिलों में क्यों लोकसभा चुनावों का बहिष्कार किया गया?

बेंगलुरु में पानी का संकट

डीके शिवकुमार ने लोगों से पानी की उपलब्धता को लेकर और उसके बदले में उनसे कुछ करने को लेकर कहा कि “आप कावेरी जल और सीए साइट चाहते हैं. अगर मैं इन्हें पूरा कर दूंगा, तो आप मेरे लिए क्या करेंगे? आयुक्त से मैंने इस मुद्दे पर मैंने बात की. पूछा कि क्या कर सकते हैं. मैं शेयरिंग और केयरिंग में विश्वास करता हूं.” बता दें कि बीते दो महीनों से बेंगलुरु शहर के निवासी पानी को लेकर भारी संकट से गुजर रहे हैं. कावेरी नदी और ग्राउंड वाटर शहर में पानी की सप्लाई के दो मुख्य स्रोत हैं. लेकिन कुछ समय से बारिश न होने का असर इन पर भी पड़ा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital