Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वर्दी में घूस का खेल! CBI ने हरियाणा कैडर के IPS को किया अरेस्ट, BCAS अफसर पर नकली दवा केस दबाने के लिए लाखों लेने का आरोप

IPS officer bribery: सीबीआई ने दिल्ली में तैनात हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि अधिकारी ने नकली दवाओं से जुड़े मामलों को प्रभावित करने के लिए अवैध रकम मांगी थी.

IPS officer bribery: सीबीआई ने हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह अधिकारी 2012 बैच का है और दिल्ली में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) में तैनात था.

मामला कैसे शुरू हुआ?

सीबीआई ने 8 जून 2026 को दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और दो निजी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. जांच में सामने आया कि दीपक गहलावत ने पुदुच्चेरी में नकली दवाओं से जुड़े मामलों को दबाने के लिए पैसों की मांग की थी.

पहले हुई गिरफ्तारियां

इससे पहले सीबीआई इंस्पेक्टर और छह अन्य लोगों को पकड़ चुकी थी. उस दौरान करीब 25 लाख रुपये की ट्रैप राशि और 90 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे. साथ ही कई अहम दस्तावेज भी मिले थे.

तलाशी और बरामदगी

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने दीपक गहलावत से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान डिजिटल डिवाइस, हार्ड डिस्क और अन्य कागजात जब्त किए गए.

ये भी पढ़ें-प्रिंस से लेकर निर्भय तक…; अंधे-बहरे जिम्मेदार, रद्दी में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन; सरकार या परिवार कौन है दोषी?

जांच जारी

सीबीआई ने साफ किया है कि यह मामला अभी जांच के अधीन है. एजेंसी ने कहा कि आगे की पूछताछ और सबूतों के आधार पर कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital