Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अवैध कॉलेजों और रिश्वतखोरी के मामलों में घिरे PCI चेयरमैन मोंटू पटेल

अहमदाबाद में CBI ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मोंटू कुमार पटेल के बंगले पर छापा मारा. अवैध कॉलेजों को मान्यता और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों की जांच जारी.

cbi raid-montu patel

CBI Raid: अहमदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सीबीआई ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के चेयरमैन मोंटू कुमार पटेल के झुंडाल स्थित बंगले पर छापेमारी की है.

छापेमारी की कार्रवाई अवैध फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता देने और घोटालों से जुड़ी जांच के तहत की गई है. बताया जा रहा है कि मोंटू पटेल पर न सिर्फ अवैध कॉलेजों को शह देने के आरोप हैं, बल्कि उन पर दिल्ली स्थित अपने कार्यालय और निजी आवास पर रिश्वत लेने के भी गंभीर आरोप लगे हैं.

सीबीआई की टीम ने उनके घर पर दस्तावेजों की छानबीन की और कई जरूरी फाइलें जब्त की हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये छापे अवैध कॉलेजों को मंजूरी दिलाने के एवज में मोटी रकम वसूलने की शिकायतों के आधार पर मारे गए हैं.

इसके अलावा कुछ कॉलेजों से जुड़े प्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाए थे कि उन्हें PCI से मान्यता दिलाने के लिए अधिकारियों को मोटी रिश्वत देनी पड़ी थी.

एबीवीपी पैनल से निर्विरोध चुने गए थे अध्यक्ष

चार साल पहले फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्यों के चुनाव कराए गए थे. इस चुनाव में गुजरात से राज्य फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन मोंटू कुमार पटेल ने एबीवीपी पैनल से अपनी उम्मीदवारी पेश की थी.

चूंकि उनके खिलाफ कोई दूसरा उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ, इसलिए उन्हें निर्विरोध PCI चेयरमैन घोषित किया गया. उनकी नियुक्ति को लेकर उस समय भी कुछ सवाल उठे थे, लेकिन कोई खुली जांच नहीं हुई.


ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच नितेश राणे की एंट्री, दिया विवादित बयान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital