Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sultanpur:  मध्य प्रदेश का CM बनने पर मोहन यादव की ससुराल में मना जश्न, दामाद के ‘राजतिलक’ पर सुल्तानपुर में बंटे लड्डू

UP News: मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव ने दामाद के सीएम बनने पर खुशी जाहिर की और कहा कि, यूपी के दामाद एमपी को नया लुक देंगे.

ससुराल में जश्न मनाते रिश्तेदार

Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश में मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित होने के बाद से ही उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर (Sultanpur) में स्थित उनकी ससुराल में लगातार जश्न जारी है और दामाद के राजतिलक पर मोहल्ले में लड्डू बांटे जा रहे हैं. बता दें कि भाजपा के विधायकों की बैठक में मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जैसे ही मध्य प्रदेश के अगले सीएम के तौर पर उनके नाम की घोषणा हुई, मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक खुशी की लहर दौड़ गई. फिलहाल एमपी में अब 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा.

नगर कोतवाली के डिहवा मोहल्ले में है ससुराल

बता दें कि मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री बनने जा रहे मोहन यादव का लिंक उत्तर प्रदेश से होने पर यूपी में भी जश्न का माहौल है. सुल्तानपुर स्थित उनकी ससुराल में कल शाम से ही जश्न का दौर जारी है और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाने व बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है. नगर कोतवाली के डिहवा मोहल्ले के रहने वाले ब्रह्मादीना यादव की बेटी सीमा यादव का विवाह मोहन यादव से हुआ था. वर्तमान में मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए हैं. इस सीट से मोहन यादव लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी करीबी हैं. राजनीति की शुरुआत उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी. मोहन यादव लंबे समय से मध्य प्रदेश की सियासत में सक्रिय है. अगर उनके राजनीतिक सफर पर गौर किया जाए तो वह 1982 में उज्जैन के माधव विज्ञान महाविद्यालय के सह सचिव चुने गए थे और 1984 में छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे.

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh: मोहन यादव के CM घोषित होने पर शिवराज सिंह चौहान का आया रिएक्शन, बोले- PM मोदी के…

बधाइयों का तांता जारी

शिवराज सिंह सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव का नाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए घोषित होने के बाद से ही सुल्तानपुर स्थित ससुरालवाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. खुद उन्होंने ने भी मोहन यादव से बात कर उन्हे बधाई दे दी है. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव ने उनके सीएम बनने पर मीडिया से बात की और अपनी खुशी जाहिर की. इसी के साथ ही जमकर पटाखे फोड़े गए हैं. तो वहीं उनके ससुर ने कहा कि सुल्तानपुर के दामाद मध्य प्रदेश को नया लुक देंगे. इस मौके पर मोहन यादव के साले विवेकानंद यादव और साले की पत्नी पदमा यादव ने भी अपनी खुशी जाहिर की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital