Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: मोहन यादव के CM घोषित होने पर शिवराज सिंह चौहान का आया रिएक्शन, बोले- PM मोदी के…

Shivraj Reaction: मोहन यादव के सीएम घोषित किए जाने पर शिवराज चौहान ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

मोहन यादव के सीएम बनने पर शिवराज सिंह का आया रिएक्शन

Shivraj Singh Chouhan: मध्यप्रदेश में चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने प्रदेश की जनता के लिए सीएम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने सभी चौंकाते हुए मोहन यादव को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है. इसके अलावा दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और जगदीश शुक्ला प्रदेश को भी चुना गया है. सीएम के लिए मोहन यादव के नाम ने सभी को हैरान कर दिया है. इसके साथ ही अब शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो गई है. शिवराज लंबे समय तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. वहीं अब मोहन यादव के सीएम बनने पर शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है.

मोहन यादव के सीएम घोषित किए जाने पर शिवराज चौहान ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि कर्मठ साथी डॉ. मोहन यादव को भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किये जाने पर हार्दिक बधाई. मुझे विश्‍वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्यप्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे और जनकल्याण के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचेंगे. इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं!.

“यह सिर्फ बीजेपी ही है…”

वहीं प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज ही राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. इससे पहले सीएम घोषित किए जाने पर  मोहन यादव ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है. आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा. उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ भाजपा ही है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देती है. मैं इस नए दायित्व के लिए आभार व्यक्त करता हूं. निश्चित रूप से इस विकास के कारवां को हम आगे बढ़ाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital