Urdu Conclave 2026

Chandrayaan 3: ‘विक्रम’ को चांद पर उतारने के लिए मठ-मंदिरों ही नहीं, माता वैष्णो देवी की गुफा में भी हो रही पूजा

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के माता वैष्णो देवी गुफा में पूजा हो रही है. यह 23 अगस्त को चंद्रयान की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगा.

Chandrayaan-3

चंद्रयान की लैंडिंग सफल रहे, इसलिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. कई जगहों पर लोग हवन भी करा रहे हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Chandrayaan 3 successful landing: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए देशभर में जगह-जगह पूजा-पाठ और हवन कराए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित कामाख्या मंदिर, श्री मठ बाघंबरी गद्दी और महाराष्ट्र के मुंबई के चामुण्डेश्वरी शिव मंदिर समेत अनेकों बड़े व प्राचीन मंदिरों में आज पूजा-अर्चना की गई. इसके अलावा देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास माता वैष्णो देवी की गुफा में भी चंद्रयान-3 के लिए प्रार्थना की गई.

देहरादून में माता वैष्णो देवी गुफा के पुजारी ने कहा कि उनका अनुष्‍ठान 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर चांद पर की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगा. उन्‍होंने कहा, ”हमें पता चला है कि विक्रम लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड करेगा. हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि इसरो का मिशन कामयाब हो, ताकि चांद पर खोज-परख हो सके और दुनिया का भला हो.”

ब्रजभूमि के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी कथा-पंडाल से चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की. उन्‍होंने कहा कि चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल और सुचारू लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए हमारे वैज्ञानिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हम महान सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे अपना आशीर्वाद दें.

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए लखनऊ में पढ़ी गई विशेष नमाज, बच्चों ने इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में मांगी दुआ

इसरो ने मंगलवार (22 अगस्त) को चंद्रयान-3 मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सिस्टम्स को समय-समय पर चेक किया जा रहा है. वे सभी सही तरह से काम कर रहे हैं. इसके साथ ही इसरो ने चांद की नई तस्वीरें शेयर की, जो चंद्रयान-3 ने क्लिक की हैं. चंद्रयान ने 70 किलोमीटर की दूरी से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) की मदद से ये तस्वीरें खींचीं.

इसरो की ओर से बताया गया कि चंद्रयान-3 फिलहाल चांद पर लैंडिंग के लिए सटीक जगह खोज रहा है. इसे 25 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंड किया जाएगा.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read