देश

Chhath Puja: लखनऊ में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के नेतृत्व में छठ पूजा का आयोजन, DM सूर्यपाल ने‌ लिया तैयारियों का जायजा

Chhath Puja 2023 : अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय की अगुवाई में होने वाले छठ महापर्व एवं छठ पूजा की‌ तैयारी की‌ आज समीक्षा की गई. छठ महापर्व 19-20 नवंबर को मनेगा, इस दौरान लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तक लखनऊ में होने वाले छठ पूजा के मद्देनजर लखनऊ के जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने‌ सभी‌ विभागों को आवश्यक कार्रवाही के लिए निर्देश दिए.

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के‌ राष्ट्रीय अध्यक्ष ‌प्रभुनाथ राय ने बताया कि लखनऊ में होने वाली छठ पूजा लगभग 110 जगहों पर बड़ी संख्या में होती है. बहुत-से लोग अपने घरों में ‌या अगल-बगल के पार्कों में गड्ढा खोदकर उसमें पानी डालकर छठ पूजा करते हैं. प्रभुनाथ राय ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्‍योंकि जिले में कई स्‍थानों पर पानी की व्यवस्था नहीं है, वहां पर लोग इस पूजा के लिए खुद ही व्‍यवस्‍था करते हैं.

छठ पूजा पर सरकार से राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से छठ पूजा पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की भी मांग की है. उनका कहना है कि छठ पूजा प्रदेश में लोकप्रिय है. यह त्यौहार बिहार और उत्तर प्रदेश में ही नहीं लगभग पूरे विश्व में, जहां पूर्वांचल के लोग गए हैं, वहां भी मनता है. बीते 30-40 वर्षों में छठ पूजा मॉरीशस सूरीनाम फिजी गुवाना ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड सिंगापुर समेत विश्व के लगभग 80 देशों में आयोजित की जाती रही है.

महिलाएं रखती हैं 36 घंटे का निर्जला व्रत, पूजे जाते हैं सूर्य देव
प्रभुनाथ राय ने कहा- “छठ पूजा सूर्य भगवान, जिन्‍हें भगवान भास्कर भी कहते हैं, उनकी पूजा है और इस पर्व के लिए दिनों दिन लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है. इसमें महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रहती हैं.”

छठ पूजा के संदर्भ में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने ये निर्देश दिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 2022 में निर्देश दिया था कि छठ पूजा की भव्य तैयारी की जाए और सरकारी स्तर पर जितनी भी सुविधा मुहैया कराई जा सकती है, वो कराई जाए. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया कि जहां लाइट..साउंड..न हो वहां इसकी भी व्‍यवस्‍था कराएंगे. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि तालाबों को साफ-सुथरा किया जाए, चूने का छिड़काव हो. जिन जगहों पर महिलाओं का रात भर आना-जाना लगा रहता है, वहां पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था कर सुरक्षा का इंतजाम किया जाए.

लखनऊ जिलाधिकारी के समक्ष इन समस्‍याओं पर हुई बातचीत
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के एक पदाधिकारी के मुताबिक, आज लखनऊ के जिलाधिकारी के यहां बैठक में सभी विभागों को यह बात बताई गई कि जहां पर कुछ समस्या हो उसे समस्या का तत्काल निराकरण करें. वहां साफ सफाई करें, छठ घाट की सफाई करें. इस बार जो लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पूजा होगी, उसकी साफ सफाई हो. वहां पर्याप्त पुलिस बल हो, फागिंग की व्यवस्था हो, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हों, चिकित्सा कैम्प एवं वाहनों की भी व्यवस्था की जाए.

कार्यक्रम में 150 से ज्‍यादा लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति
पदाधिकारी के मुताबिक, इस आयोजन में 150 से ज्‍यादा लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. यह कार्यक्रम 19 तारीख को 3:00 बजे शुरू होगा और 20 तारीख को 8:00 बजे समापन होगा. उन्‍होंने कहा, ”अखिल भारतीय भोजपुरी समाज पिछले 39 वर्षों से लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पूजा का आयोजन करता रहा है. अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी को पूरे प्रदेश में निर्देश दिया है कि सभी लोग जहां पर भी छठ पूजा होती है, वहां श्रमदान कर, साफ सफाई कर और छठ पूजा में सहयोग प्रदान करें.”

सीएम योगी, मंत्री बृजेश पाठक समेत ये नेता आ सकते हैं
पदाधिकारी के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को होने वाली छठ पूजा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री, बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री, विकास एवं ऊर्जा विभाग महापौर लखनऊ सुषमा खारवाल अशोक वाजपेई राज्यसभा सांसद प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी माननीय भूपेंद्र चौधरी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह आदि सब के उपस्थित होने की संभावना है. इन सभी को अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तरफ से निमंत्रण भेजा जा रहा है.

20 नवंबर 2023 तक चलेगा सफाई अभियान
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के पदाधिकारी ने कहा कि अखिल भारतीय भोजपुरीस माज के लोग 20 नवंबर तक सफाई अभियान चलाते रहेंगे. उन्‍होंने कहा कि 19 और 20 नवंबर को छठमहापर्व है, जहां-जहां छठमहापर्व मनाया जायेगा, वहां लगातार सफाई होगी. दिवाली एवं छठ पर्व में स्वच्छता का विशेष महत्व है. ऐसे में सफाई अभियान चलाकर गोमती नदी एवं छठ घाट को साफ-सुथरा रखा जाएगा.

लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम कराएगा व्‍यवस्‍था
लखनऊ विकास प्राधिकरण ‌के उपाध्यक्ष ‌डॉक्‍टर इन्द्र मणी के द्वारा छठ घाट को साफ-सफाई‌ के लिए इंटरलिंकिंग किया जा‌ रहा ‌है. सरकारी अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ की अन्य जगहों पर जहां पर भी छठ पूजा होती है, उसकी पूरी तैयारी साफ-सफाई, सारी व्यवस्था नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में होनी है. आज भी लक्ष्मण मेला मैदान गोमतीतट लखनऊ में छठ घाट पर श्रमदान कर सफाई किया गया. इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज-संगठन के पदाधिकारियों में वेद प्रकाश राय, अवधेश, संजय यादव ‌, हनुमान यादव,‌मनोज सिंह तीर्थ राम ,तथा नगर निगम के कर्मचारियों की मौजूदगीमें सफाई अभियान चलाया गया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

23 seconds ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

49 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago