Chikhaldara monsoon tourism
Chikhaldara monsoon tourism: अमरावती जिले के विदर्भ के नंदनवन के रूप में प्रसिद्ध चिखलदरा इन दिनों प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य से सराबोर नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से पूरे चिखलदरा क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी आकर्षक बना दिया है. इस मनमोहक दृश्य ने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों का दिल जीत लिया है.
किसी स्वर्ग से कम नहीं है चिखलदरा
ठंडी हवाएं, शरीर को छूकर गुजरने वाली सिहरन और आंखों को सुकून देने वाले विहंगम दृश्य चिखलदरा को किसी स्वर्ग से कम नहीं दिखा रहे हैं. विदर्भ की भीषण गर्मी के बीच चिखलदरा पर छाई कोहरे की चादर पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. हल्की बारिश और घने कोहरे के संगम ने यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं.
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं चिखलदरा की रील्स
सप्ताहांत के दौरान इस प्राकृतिक अद्भुत नजारे का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक चिखलदरा पहुंच रहे हैं. घाटियों और पहाड़ियों के बीच बहते कोहरे के बादल तथा हरियाली से भरपूर प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. चिखलदरा का यह मनोहारी रूप सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.
यह भी पढ़ें:घर में क्यों लगाना चाहिए स्नेक प्लांट? जानिए हवा शुद्ध करने से लेकर आसान देखभाल तक इसके बड़े फायदे
घने कोहरे में और ज्यादा लग रहा है खूबसूरत
बारिश के इस मौसम में महाराष्ट्र के अमरावती में प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. प्रकृति के सौंदर्य को देखने के लिए विदर्भ के नंदनवन के तौर पर मशहूर चिखलदरा में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है. दरअसल पिछले कुछ दिनों से पूरे चिखलदरा इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है. जिसने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी आकर्षक बना दिया है. इस मनमोहक दृश्य ने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों का दिल जीत लिया है. ठंडी हवाएं, शरीर को छूकर गुजरने वाली सिहरन और आंखों को सुकून देने वाले विहंगम दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
