Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CAA के तहत पहली बार 14 शरणार्थियों को दिया गया नागरिकता प्रमाण पत्र

CAA के तहत पहली बार 14 शरणार्थियों को उनके आवेदन के ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिकता प्रमाण पत्र सौंप दिया गया.

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता प्रमाणपत्रों का पहला सेट आज बुधवार को 14 लोगों को जारी किया गया, जिसके साथ ही पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता देने की प्रक्रिया शुरू हो गई. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने एक निर्दिष्ट पोर्टल के माध्यम से उनके आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 लोगों को प्रमाण पत्र सौंपे.

300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता

केंद्र सरकार ने देश में CAA लागू करने के बाद पहली बार देश में रह रहे 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दे दी है. नागरिकता प्रमाण पत्र पाने के लिए ये शरणार्थी बीते कई साल से प्रयास में लगे हुए थे. वहीं आज गृह मंत्रालय ने सभी को ऑनलाइन माध्यम से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए हैं. वहीं प्रतीकात्मक तौर पर सर्टिफिकेट देने के लिए 14 लोगों को दिल्ली भी बुलाया गया.

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन

इन देशों के सताए लोगों के लिए सीएए

सीएए को बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से सताए गए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को जो 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत आए थे, भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करने के लिए दिसंबर 2019 में अधिनियमित किया गया था. इनमें हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई शामिल हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital