देश

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत करेंगे राधिका मर्चेंट से शादी, पहनेंगे इन गुजराती शिल्पकारों के परिधान, दिया प्रोत्साहन

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर में खुशियां छाई हुई हैं. अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने वाली है. अनंत राधिका मर्चेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant) संग सात फेरे लेंगे. गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शंस की तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है, जिसकी झलक भी सामने आई है. वहीं दूसरी ओर, अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए हजारों गिफ्ट कैंडल डिजाइन का ऑर्डर भी दिया गया है.

अंबानी परिवार की ओर से दूल्हा बनने वाले बेटे अनंत और बहू राधिका मर्चेंट के लिए विशेष भारतीय परिधान तैयार कराए गए हैं. गुजरात के कच्छ की प्रसिद्ध बांधनी (Bandhani) भी उन्होंने शिल्पकारों से तैयार करवाई है. ‘बांधनी’ तैयार करने वाले शिल्पकारों ने बताया कि इसके लिए अंबानी परिवार उन्हें प्रोत्साहित कर रहा है.

गुजरात और राजस्थान में ‘बांधनी’ पारंपरिक परिधान

बता दें कि ‘बांधनी’ की परंपरा गुजरात के कच्छ, राजस्थान के सीकर और बीकानेर में खासा लोकप्रिय है. इन स्थानों पर बेहतरीन बांधनी और लहरिया के कपड़े बनाए जाते हैं. बांधनी के अन्य उत्पादन केंद्र जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर और जयपुर हैं. बांधनी की कला से पगड़ी, दुपट्टे, और साड़ियों के रूप में कुछ उत्पाद सुन्दर और चमकदार बॉर्डर्स के साथ आते हैं, जिन पर मिरर वर्क किया जाता है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

8 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

8 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

19 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

24 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

50 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

53 minutes ago