खेल

IPL 2023: शुभमन गिल के नाम बड़ा रिकॉर्ड, आईपीएल में पूरे किए 2000 रन

Shubman Gill 2000 Runs in IPL: शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड किया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को डबल-हेडर के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुभमन गिल ने 2000 आईपीएल रन पूरे किए. उन्होंने अपनी टीम को एक अच्छी शुरुआत दी और 2000 आईपीएल रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. वह केवल ऋषभ पंत से पीछे हैं, जिन्होंने 23 साल और 27 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया और गिल 23 साल और 214 दिन के हैं.

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की थी और 2021 तक उनके लिए खेले. इसके बाद उन्हें 2022 में गुजरात टाइटन्स द्वारा खरीदा गया था. यहां से शुभमन गिल ने एक नई शुरुआत की. बता दें, गिल ने पिछले सीज़न में जीटी के लिए 483 रन बनाए थे. बता दें, टाइटंस ने अपने डेब्यू सीज़न में आईपीएल का खिताब जीता था.

ये भी पढ़ें: VIDEO MI vs CSK: धोनी रिव्यू सिस्टम! माही के एक DRS से पलट गया पूरा मैच, सूर्यकुमार यादव को भेजा पवेलियन

बता दें, शुभमन गिल के नाम अब तक आईपीएल में 2016 रन हैं. बल्लेबाज ने 32.5 के औसत और 126 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. 23 वर्षीय के नाम पर 15 आईपीएल अर्द्धशतक भी हैं, जिनमें से पांच उनकी वर्तमान टीम गुजरात टाइटन्स के लिए आए हैं. गिल आईपीएल इतिहास में 2000 और अधिक आईपीएल रन बनाने वाले 49वें खिलाड़ी भी बन गए हैं.

केकेआर के सामने 205 रनों का टारगेट

गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 205 रनों का टारगेट दिया है. यह मुकाबला केकेआर के लिए जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि सीजन की शुरुआत इस टीम के लिए काफी खराब रही है. हालांकि आरसीबी के खिलाफ उन्होंने एक शानदार जीत दर्ज की. केकेआर इस जीत की लय को आगे भी कायम रखना चाहेगी. मगर 205 रनों का टारगेट हासिल करना आसान नहीं होगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

15 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

42 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

52 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

54 minutes ago