Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीएम भूपेंद्र पटेल ने कर दिया बड़ा ऐलान, Gujarat में लागू होगा UCC, 5 सदस्यीय कमेटी गठित

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात में भी यूसीसी लागू होगा.

Gujarat

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल.

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात में भी यूसीसी लागू होगा. यूसीसी लागू करने को लेकर तैयारी की जा रही है. सरकार ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई करेंगी.

उत्तराखंड में लागू है यूसीसी

बता दें कि उत्तराखंड में 27 जनवरी को यूसीसी लागू किया गया था. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी (समान नागरिक संहिता) पोर्टल और नियम को लॉन्च किया. उन्होंने बताया था कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करके हम संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

उत्तराखंड सरकार ने यूसीसी के लिए काफी बातों पर विचार-विमर्श किया. यूसीसी में अनुसूचित जनजातियों को छूट दी गई है. इसके अनुसार, यूसीसी उत्तराखंड और उससे बाहर रहने वाले राज्यों के निवासियों पर लागू होगा. हालांकि, अनुसूचित जनजातियों को छूट दी गई है.

इसमें विवाह पंजीकरण को लेकर भी नियम बनाया गया है. 26 मार्च 2010 से यूसीसी लागू होने की तारीख के बीच हुए विवाह का रजिस्ट्रेशन अगले छह महीने में करवाना होगा. साथ ही यूसीसी के लागू होने के बाद विवाह का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 60 दिन का समय मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital