CM मोहन यादव ने बनाई चाय
CM Mohan Yadav Viral Video: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. कभी सख्त बयान, कभी तलवारबाजी तो कभी अपने सौम्य स्वाभाव के कारण वह जनता को बड़े भाते हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन प्रवास के दौरान शनिवार को अलग ही अंदाज में नजर आए. इसी दौरान उनका एक वीडियो अब फिर से वायरल हो रहा है जिसमें वह अदरक मारकर चाय बनाते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को चाय पिलाई भी और एक सार्थक चर्चा भी की.
मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को उज्जैन (Mohan Yadav In Ujjain) में नानाखेड़ा के पं. दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पहुंचे. यहां उन्होंने बस स्टैंड का जायजा लिया, ऑटो चालकों से लेकर उज्जैन भ्रमण पर आए लोगों से चर्चा की, और साथ ही वहां पर चाय भी बनाई. मुख्यमंत्री ने यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों, ऑटो रिक्शा संचालकों से चर्चा भी की.
मोहन यादव ने की सार्थक चर्चा
सीएम मोहन यादव ने बस स्टेंड पर बस यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों से चर्चा की. उनकी समस्याओं को सुना. साथ ही एक चाय की दुकान पर चाय भी बनाई और नागरिकों से चाय पर चर्चा की. (वीडियो के लिए यहां क्लिक करें) मुख्यमंत्री के सादगीपूर्ण व्यवहार की नानाखेड़ा बस स्टैंड के स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की. इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा
उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन किया जाना है. इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है, और शिप्रा नदी के घाट को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है. इसके साथ ही आवागमन से लेकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसकी भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार का खट्टा-मीठा ‘सियासी फल’! इधर तेजस्वी की ताजपोशी, उधर RJD नेता पहुंच गए जेल
सुविधाएं बनाई जा रहीं बेहतर
महाकाल मंदिर के आसपास भी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है. साथ ही अन्य प्रमुख स्थलों तक जाने में श्रद्धालुओं को किसी तरह की सुविधा न हो इसके लिए भी सरकार की ओर से खास कदम उठाए जा रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव का गृह जिला है उज्जैन, और यह आयोजन पिछले आयोजनों से बेहतर हो इसके लिए वे जी जान से जुटे हुए हैं. लगातार तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


