होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
Nitish Kumar: विपक्षी गठबंधन इंडिया के मुख्य नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने हरियाणा में देवीलाल की जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यक्रम में शामिल होने के बजाय वह पंडित दिनदयाल के जयंती समारोह में शामिल हुए हैं. जब से सीएम नीतीश कुमार ने पंडित दिनदयाल की जयंती में शामिल होने की बात कही थी तभी से यह चर्चा शुरू हो गयी थी कि क्या एक बार फिर से नीतीश कुमार पलटी मार सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें छप रखी थी कि क्या नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन इंडिया को छोड़कर फिर से एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं.
हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब इन सभी चर्चाओं को जवाब दिया. उन्होंने मीडिया के सामने आते हुए अपनी एनडीए में शामिल होने से साफ मना कर दिया और कहा कि हमने ही विपक्षी गठबंधन एकजुट किया.
सीएम नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने NDA के साथ नजदीकियों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, ”आपको पता है कि हमने विपक्षी गठबंधन को एकजुट किया. क्या चर्चा होती है इसमें मेरी दिलचस्पी नहीं है. मैं तो विपक्ष को एकजुट करने में व्यस्त हूं. वहीं उनसे जब हरियाणा में इनलो के कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसको नजरअंदाज कर दिया. उन्होंने कहा कि इससे हमें मतलब नहीं, हम हर तरह से काम कर रहे हैं.
दरअसल, इंडियन नेशनल लोकदल (इनलो) ने चौधरी देवीलाल की जयंती पर कैथल में बड़ी रैली का आयोजन किया है. माना जा रहा था कि सीएम नीतीश इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन वह पटना में पंडित दीन दयाल के कार्यक्रम समारोह में शामिल हो गए. इसके अलावा यह भी खबरें थी विपक्ष दल इस इनलो के कार्यक्रम में जाकर इनलो अपने गठबंधन में शामिल की कोशिश करेंगे. इसमें तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया है. इनेलो के इस रैली में अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक, तेजस्वी यादव, फारूख अब्दुल्ला, उद्धव ठाकरे के शामिल होने की बात कही जा रही है.
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…