देश

Assembly Election Results 2023: 3 राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद जयंत चौधरी ने इस योजना को लेकर साधा निशाना, की बड़ी मांग

Assembly Election Results 2023: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम रविवार को सामने आने के बाद देश में कांग्रेस की स्थिति साफ हो गई है. चूंकि ये चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव का भविष्य तय करने वाले माने जा रहे थे तो वहीं जीत को लेकर बड़े दावे करने वाली कांग्रेस मध्य प्रदेश के साथ ही जहां उसकी सरकार थी, यानी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी औंधेमुंह गिरी है और भाजपा ने जीत हासिल की है. कांग्रेस के हाथ केवल तेलंगाना में जीत हासिल हुई है. तो वहीं मिजोरम में आज काउंटिंग जारी है.

इसी बीच राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ( Jayant Chaudhary) का बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गोबर खरीदने वाली सरकारी योजनाओं पर विराम लगाने की बात कही है. रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि, “२ रुपए/किलो गोबर खरीदने वाली सरकारी योजनाओं पर पूर्ण विराम लगना चाहिए.” जयंत ने आगे कहा है कि, “ऐसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए कुछ नहीं करतीं बल्कि केवल भ्रष्टाचार के रास्ते बनाती हैं. सरकारें कई वैकल्पिक कम लटकी योजनाओं पर निर्णय ले सकती हैं जिनके लिए धन की आवश्यकता है.”

ये भी पढ़ें- Parliament session 2023: विपक्ष का प्लान तैयार! सरकार लेकर आएगी 19 बिल, इन 3 विधयकों पर हंगामे के आसार

जयंत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. तो वहीं इस पोस्ट पर रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने कांग्रेस की चुटकी ली है और कहा है, “किसान के हित में योजना बननी चाहिए, गोबर खरीदेंगे तो गोबर ही होगा और गोबर हो गया. किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने की व्यवस्था करनी चाहिए सरकार को, MSP गारंटी करो बस वही एक विकल्प है किसनों के विकास का.” उन्होंने आगे कहा कि,” जनता से जुड़ने के लिए जनता की समस्याओं को समझना पड़ता है और योजनाएं बनानी पड़ती हैं ना कि बिना सर पैर की योजना.”

कांग्रेस ने लागू की थी गोबर खरीद की योजना

गौरतलब है कि राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गौधन गारंटी की घोषणा की थी और कहा था कि अगर वह सत्ता में आती है तो गौधन योजना शुरू करेगी और इसके तहत प्रत्येक पशुपालक से 2 रुपये किलो में गोबर खरीदी जाएगी. इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार भी ऐसा ही कर रही थी. हालांकि अब इन दोनों ही प्रदेश में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है और भाजपा ने जीत दर्ज कराई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

14 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

40 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago