Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ…’ आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Acharya Pramod Krishnam on Congress: कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर से कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है.

Trikal whisky

कल्किधाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम.

Acharya Pramod Krishnam on Congress: कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के बड़ा हमला बोला है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा- ‘कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ, आपने कांग्रेस को ये क्या बना दिया’. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पोस्ट में आगे लिखा कि आज इंदिरा जी की आत्मा बड़ी रोई होगी. प्रमोद कृष्णम ने अपने इस ‘एक्स’ पोस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिार्जुन खडगे और जयराम रमेश को भी टैग किया है.

बता दें कि इन दिनों आचार्य प्रमोद कृष्णम अपने बयानों से सुर्खियों में हैं. बीते दिनों उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए लीगल नोटिस भेजा था. साथ ही उन्होंने कल्कि फिल्म के निर्माताओं को भेजे गए लीगल नोटिस पर कहा था- ‘भारत भावनाओं, आस्था और विश्वास का देश है. आप सनातन मूल्यों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते.’

प्रमोद कृष्णम 2 बार लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव

कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साल 2014 में संभल से और 2019 में लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके.

6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

बता दें कि कांग्रेस पार्टी पूर्व नेता प्रमोद कृष्णम ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की जमकर तारीफ की थी. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने एक आदेश जारी कर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital