Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Digvijay Singh ने भतीजे को क्यों कहा गद्दार? सिंधिया का समर्थन करने पर बोले- शर्म आनी चाहिए

दिग्विजय सिंह के अपने ही राजपरिवार में सियासी फूट पड़ गई है जिसके चलते उन्होंने भतीजे तक को गद्दार बता दिया है.

दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेताओं ने कमर कस ली है और जोर-शोर से प्रचार जारी है. ऐसी ही एक चुनावी रैली के दौरान राजपरिवार की कलह सामने आ गई. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने खेराड़ गांव पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने मधुसूदन गढ़ राजपरिवार के सदस्य यानी अपने ही भतीजे पर शब्द बाण चला दिए. उनके भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन करते रहे हैं, नतीजा ये कि दिग्विजय सिंह ने अपे भतीजे को गद्दार कह दिया. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनका भतीजा कायर है और इसीलिए उसने अपनी विचारधारा से ही समझौता कर लिया है.

दरअसल, मधुसूदनगढ़ राजपरिवार के सदस्य और अपने छोटे भाई के चुनाव प्रचार में पहुंचे दिग्विजय सिंह ने एक नहीं दो बार अपने भतीजे रुद्रदेव सिंह को गद्दार कहा है. उन्होंने कहा है कि उनका भतीजा गद्दार है और उसने कांग्रेस से गद्दारी करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का साथ देकर पार्टी की विचारधारा का ताक पर रख दिया है. बता दें कि दिग्विजय सिंह लगातार अपने भतीजे रुद्रदेव सिंह के खिलाफ आक्रामक रहते हैं, क्योंकि वे सिंधिया गुट में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi Road Show: इंदौर में PM मोदी के लिए उमड़ा जनसैलाब, किया वादा- 3 दिसंबर को फिर मनाएंगे दिवाली

क्यों भड़के हुए रहते हैं दिग्गी?

बता दें कि रुद्रदेव सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में काम कर रहे हैं और सिंधिया को बीजेपी के खेमे में मजबूत कर रहे हैं. सिंधिया द्वारा दिग्गी राजा के परिवार में हुई इस सियासी सेंधमारी के चलते आए दिन दिग्विजय सिंह उन पर भड़के रहते हैं. बता दें कि मधुसूदनगढ़ राजपरिवार के साथ दिग्गी के करीबी रिश्ते हैं लेकिन सियासी महत्वाकांक्षा ने रिश्तों में दरार पैदा कर दी है और अब आए दिन दोनों ही एक दूसरे पर सियासी वार करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें-सोनिया गांधी दिल्‍ली से दूर, अब जयपुर में रहेंगी; कांग्रेस महासचिव KC वेणुगोपाल और राहुल भी साथ गए, वजह क्‍या?

सिंधिया ने कांग्रेस से की थी बगावत

गौरतलब है कि सिंधिया ने साल 2020 में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के खिलाफ बगावत कर ली थी, लेकिन जब उनकी मांग नहीं मानी गई तो उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. इसके चलते ही मध्य प्रदेश का राजनीतिक समीकरण कांग्रेस के लिए काफी बदल गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital